फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   corona,mahoba news

लॉकडाउन के चलते लोगों की थम सी गई जिंदगी

Fri, 27 Mar 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
corona,mahoba news
महोबा। जिले में लॉकडाउन के चलते लोगों की जिंदगी सी थम गई है। शुक्रवार से प्रशासन द्वारा दोपहर में 12 से दो बजे तक राशन सामग्री खरीद के लिए दी गई छूट से लोग घरों से निकल पड़े और आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की। इसके बाद पूरे जिले में सन्नाटा छा गया। चारों तरफ पुलिस के गश्त करने से लोग सहमे रहे। अस्पताल में भी ओपीडी बंद होने से इमरजेंसी में भारी भीड़ जुट रही है। शहर में चारों तरफ लोडर से एनाउंस कराकर लोगों को घरों में रहने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने समाचार पत्र वितरक और दूध विक्रेताओं को सुबह आठ बजे तक का समय दिया है। इससे लोग समय से काम निपटा ले। आल्हा चौक, ऊदल चौक, हवेली दरवाजा में बेवजह घूमने वालों को पुलिस खदेड़ रही है।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में लगने वाली सब्जी मंडी की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते ही दुकानदारों को हटाया। साथ ही लोगों के घरों तक सब्जी पहुंचाने के लिए लोडरों का इंतजाम किया। कम लोडर लगाए जाने से हर मोहल्लों में सब्जी और खाद्यान्न नहीं पहुंच पा रही हैं। शुक्रवार को डीएम अवधेश कुमार तिवारी व पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार द्वारा लॉकडाउन के दौरान जिला अस्पताल में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अस्पताल परिसर में भी सोशल डिस्टेंसिंग नियमों के पालन कराने की हिदायत दी गई। तत्पश्चात डीएम व एसपी द्वारा नगर क्षेत्र भ्रमण किया गया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जरूरतमंदों को लंच पैकेट वितरित किए गए तथा लॉकडाउन नियमों के पालन की अपील के साथ-साथ हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed