फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   corona

आज से विशेष कैंप लगाकर होगा टीकाकरण

Wed, 07 Apr 2021 10:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
corona
महोबा। कोरोना से बचाव के लिए विशेष शिविर लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। जिले में विभिन्न पेशे से ताल्लुक रखने वाले लोगों के लिए यह अभियान चलाया जाएगा। शासन ने स्वास्थ्य विभाग को टीकाकरण केंद्रों पर विशेष शिविर लगाकर पत्रकार, वकील, शिक्षक, बैंककर्मी समेत अन्य कर्मचारियों को प्राथमिकता पर टीका लगाने के आदेश दिए हैं। यह अभियान 8 से 23 अप्रैल तक चलेगा। निर्धारित तिथि पर एक क्षेत्र के 45 वर्ष व इससे अधिक उम्र के लोग ही टीकाकरण में शामिल होंगे।
विज्ञापन

अलग अलग समूहों का टीकाकरण इस तरह होगा। 8 व 9 अप्रैल को मीडिया से जुड़े लोग व दुकानदारों को टीका लगाया जाएगा। 10 अप्रैल को बैंक एवं बीमा कर्मचारी। 12 से 14 अप्रैल तक स्कूल व कालेज के शिक्षक। 15 से 16 अप्रैल तक ऑटो रिक्शा, बस, टैक्सी ड्राइवर, फेरी वाले व निर्माण कर्मचारी। 17 से 19 अप्रैल तक सरकारी अधिकारी व कर्मचारी। 20 व 21 अप्रैल को न्यायपालिका कर्मचारी एवं वकील। 22 से 23 अप्रैल तक निजी कार्यालय के कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोजकांत सिन्हा ने बताया कि छुट्टियों के दिन भी टीकाकरण करने के आदेश दिए गए हैं। जिले में भी टीकाकरण बूथों की संख्या दोगुनी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 51,417 लोगों को टीके की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। वहीं, अप्रैल माह का 78,000 लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें अब तक 22,991 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed