फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   corona

मरकज में तब्लीगी जमात से लौटे युवक को किया क्वारंटीन, कमरे के बाहर पुलिस बल तैनात, छह मार्च को गया था, दस मार्च को लौटा युवक

Wed, 01 Apr 2020 09:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
corona
क्वारंटीन किए गए युवक के घर के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : MAHOBA
महोबा। निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात के जलसे में शामिल होने महोबा का भी एक युवक गया था। जो दस मार्च को लौट आया है। दिल्ली में मचे हो-हल्ला के चलते प्रशासन की सख्ती के चलते जलसे में गए लोगों की तलाश की गई। जिसमें महोबा शहर के मोहल्ला पठनऊपुरा का एक युवक भी मिला। पुलिस ने युवक की जिला अस्पताल में जांच कराने के बाद उसे उसके घर के एक कमरे में क्वारंटीन किया है। डॉक्टरों ने उसका सैंपल केजीएमयू लखनऊ भेजा है। डॉक्टरों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

मोहल्ला पठनऊपुरा निवासी नौशाद (42) छह मार्च को मरकज में तब्लीगी जमात के जलसे में शामिल होने दिल्ली गया था। जलसे में शामिल होने के बाद 10 मार्च को वह लौट आया था और परिवार के साथ रह रहा था। दो दिन पहले दिल्ली में जलसे में आए लोगों में जांच के बाद कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाने पर हड़कंप मच गया। सरकार के निर्देश पर सभी जिलों में तब्लीगी जमात के लोगों की तलाश शुरू हुई।
विज्ञापन

तलाश दौरान युवक सामने आया। उसने स्वीकार किया कि वह मरकज में तब्लीगी जमात के जलसे में गया था। पुलिस ने उसे अपनी देखरेख में जिला अस्पताल में जांच कराई। जांच के बाद डॉक्टरों ने सैंपल लखनऊ भेज दिया है। डॉ. गुलशेर का कहना है जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार ने क्वारंटीन किए गए युवक के घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने राशन की दुकानों का किया निरीक्षण
महोबा। पारदर्शिता से राशन वितरण सुनिश्चित कराने के लिए डीएम अवधेश कुमार तिवारी और एसपी मणिलाल पाटीदार ने सुभाष चौक के निकट जारीगंज में राशन दुकान का औचक निरीक्षण किया। जिले की राशन दुकानों पर पात्र व्यक्तियों को एक माह का निशुल्क राशन वितरण शुरू किया गया है। वितरण की स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उन्होंने कोटेदार जितेंद्र चौरसिया को निर्देश दिए कि सभी राशन दुकान संचालक सुबह जल्दी दुकान खोलकर देर शाम तक लोगों को राशन वितरित करें, ताकि किसी को भी राशन लेने में कठिनाई न हो। वितरण के दौरान सामाजिक दूरी का ख्याल रखें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डीएसओ एसपी शाक्य को निर्देश दिए कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सभी कोटे की दुकानों पर राशन के वितरण को पारदर्शिता पूर्ण व लॉकडाउन के नियमों का पालन कराते हुए कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed