{"_id":"5e84baa18ebc3e76ad6489f8","slug":"corona-mahoba-news-knp553273471","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों को खुलवाकर बनाया क्वारंटीन सेंटर, महोबा में 70, चरखारी में 20 और कुलपहाड़ तहसील में 30 स्कूलों को बनाया क्वारंटीन केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों को खुलवाकर बनाया क्वारंटीन सेंटर, महोबा में 70, चरखारी में 20 और कुलपहाड़ तहसील में 30 स्कूलों को बनाया क्वारंटीन केंद्र
विज्ञापन
गांव में डुग्गी पीटता ग्रामीण
- फोटो : MAHOBA
महोबा। परदेसियों को गांव में ही क्वारंटीन किए जाने के लिए जिला प्रशासन ने अब ग्रामीणांचलों के 120 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को खुलवाकर उन्हें क्वारंटीन केंद्र बना दिया है। जहां पर चोरीछिपे अपने गांव पहुंचे ग्रामीणों को क्वारंटीन किया जाएगा।
गौरतलब है जिला प्रशासन ने नगरीय क्षेत्रों में 12 क्वारंटीन केंद्र बनाए हैं। जहां पर प्रवासी श्रमिकों को रोका जा रहा है। प्रवासी श्रमिकों को क्वारंटीन करने के लिए गांव के विद्यालयों को खोल दिया गया है। जहां पर गद्दे डालकर व्यवस्था की जा रही है। लेकिन क्वारंटीन केंद्रों में श्रमिक नहीं पहुंच रहे हैं। महोबा तहसील में 70, चरखारी तहसील में 20 और कुलपहाड़ तहसील में 30 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को क्वारंटीन केंद्र बनाया गया है।
डुग्गी पिटवाकर श्रमिकों से अपील
महोबा। चोरीछिपे अपने घरों में रह रहे प्रवासी श्रमिकों को क्वारंटीन केंद्रों में पहुंचने के लिए ग्राम प्रधान डुग्गी पिटवा रहे हैं। स्कूलों में रहने की अपील की जा रही है। दो दिन से श्रीनगर, सिजहरी, तिंदौली, सिलारपुरा, सिजरिया, डिगरिया, सिजवाहा सहित कई गांव में डुग्गी पिटवाई गई।
विज्ञापन
बैंक, एटीएम को कराया जा रहा सैनिटाइज
महोबा। कोरोना को प्रभावी तरीके से रोकने के लिए नगर पालिका ने तेजी पकड़ ली है। दो दर्जन पालिका कर्मियों को कोरोना सुरक्षा किट देकर प्रत्येक वार्ड में उन्हें लगाया गया है, ताकि वो पूरी तरह प्रमुख स्थलों को सैनिटाइज कर सके। नगर पालिका अध्यक्षा दिलाशा सौरभ तिवारी ने बताया सभी 25 वार्डों के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों में जहां लोगों का आनाजाना अधिक है। वहां कर्मचारी सैनिटाइज का काम कर रहे हैं। ईओ लालचंद्र सरोज ने अपने दो दर्जन कर्मचारियों को मास्क, सैनिटाइजर व सैनिटाइज स्प्रे मशीन आदि वितरित की है। कर्मचारी बैंकों के एटीएम तथा बैंक परिसर, सार्वजनिक स्थलों को सैनिटाइज कर रहे हैं।
चौदह दिनों की कड़ाई में है भलाई
महोबा। कोरोना को लेकर पूरे देश में किए गए लाकडाउन के बीच दूसरे राज्यों से गांव लौटने वालों को 14 दिनों तक अपने घर से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। इसके पीछे मंशा यह है कि 14 दिनों तक उनको गांव से बाहर स्थित स्कूल या सरकारी इमारतों में रखकर उनकी सेहत पर नजर रखी जाएगी। यदि इस बीच किसी में कोरोना के लक्षण नजर आते हैं तो उसकी जांच और इलाज की व्यवस्था की जाएगी। जिससे दूसरे लोग इस बीमारी से बच सके। सीएमओ डॉ. सुमन ने बताया कि दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में लोग लौट रहे हैं। उन्होंने कहा लौटने वाले हर किसी को इसका कड़ाई से पालन करना चाहिए। ग्राम प्रधान की हिदायत पर बात नहीं मानी गई तो कार्रवाई भी हो सकती है।

पालिका कर्मचारियों को सुरक्षा किट देते ईओ लालचंद्र सरोज- फोटो : MAHOBA