फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   corona

कोरोना की अफवाहों पर न दें ध्यान, डब्ल्यूएचओ ने जारी की 14 बिंदु के दिशा निर्देश

Wed, 01 Apr 2020 09:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
corona
महोबा। कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। जैसे-जैसे कोरोना बढ़ रहा है। इसको लेकर तमाम तरह के भय और भ्रांतियां भी सोशल मीडिया के माध्यम से फैल रही हैं। इस पर सीएमओ ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुमन ने बताया विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भ्रांतियों को तोड़ने के लिए 14 बिंदुओं पर दिशा निर्देश जारी किए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन का यह कहना है कि अगर आप इस वायरस से अपने आपको बचाना चाहते हैं तो अपने हाथ को बार-बार धोते रहें, ताकि अगर आप कहीं से इस वायरस के संपर्क में आए हों तो वह हाथों के माध्यम से आपके आंख, मुंह और नाक जैसे संवेदनशील इंद्रियों तक न पहुंचे।
विज्ञापन

कोरोना बुजुर्गों व बच्चों के लिए अधिक खतरनाक बताया जा रहा है, जबकि डब्ल्यूएचओ का कहना है ऐसा नहीं है, कोरोना सभी उम्र के लोगों के लिए उतना ही खतरनाक है जितना बच्चों व बुजुर्गों के लिए। हालांकि बच्चों और बुजुर्गों की प्रतिरोधक क्षमता युवाओं से कम होती है, इसलिए कोरोना से मरने वालों की संख्या में बुजुर्गों की अधिक है। वही सोशल मीडिया पर चल रहे तमाम संदेशों के बीच लोग यह भी पूछ रहे हैं कि क्या रुपये छूने से या फोन से भी कोरोना फैल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ ने कहा अगर कोई कोरोना से संक्रमित व्यक्ति फोन, दरवाजे के हैंडल, नोट जैसी किसी सतह को छूता है तो वह सतह भी संक्रमित हो जाती है। यह जरूरी है कि आप अपने फोन को भी समय-समय पर साफ करते रहें। दरवाजे के हैंडल आदि सतहों को संक्रमण से बचने के लिए अपने हाथ बार-बार साफ करते रहें।

सुबह 10 से 4 बजे तक खुलेंगे बैंक
महोबा। लॉकडाउन के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहे गरीबों के खातों में प्रदेश सरकार ने धनराशि भेजना शुरू किया है। ऐसे में लोगों को बैंक से पैसे निकालने में दिक्कत न हो इसलिए अब बैंक को सुबह 10 से 4 बजे तक खोलने के निर्देश दिए गए हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा के ऋण प्रबंधक प्रदीप कुमार ने बताया अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन अवनीश अवस्थी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए बैंक सुबह 10 बजे से 4 बजे तक खुलेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed