फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   corona

साठ साल से ऊपर तो कोरोना से बचें, पोस्टर और बैनरों से स्वास्थ्य विभाग लोगों को कर रहा जागरूक

Mon, 30 Mar 2020 09:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
corona
महोबा। कोरोना वायरस का खतरा साठ साल के ऊपर के बुजुर्गों पर ज्यादा है, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अन्य लोगों की अपेक्षा कमजोर होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए जागरूक करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। डाक्टर भी बराबर इस बारे में बता रहे और परिवार के सदस्य भी अपने बड़े-बुजुर्गों को इसका हवाला देकर बाहर निकलने से रोक रहे हैं।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुरेंद्र प्रसाद का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग इस बारे में पोस्टर, बैनर और पंफ्लेट के सहारे बुजुर्गों को जागरूक करने के साथ ही जरूरी हिदायत बरतने की सलाह देने में जुटा है। पोस्टर में स्पष्ट उल्लेख है कि वृद्ध नोवल कोरोना का शिकार आसानी से हो सकते हैं, ऐसे में सतर्कता ही असली बचाव है।
विज्ञापन

घर से न निकलें, बाहर भीड़भाड़ वाले स्थानों, धार्मिक स्थलों या आयोजनों पर जाने से कोरोना वायरस चपेट में ले सकता है, इसलिए ऐसे स्थानों पर जाने से बचें और डाक्टर के संपर्क में रहें। उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, हृदय या फेफड़ों से संबंधित बीमारी है तो नियमित उपचार जारी रखें। इन परिस्थितियों में भी चिकित्सक की सलाह पर ही अस्पताल जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण से बचने को ये रखें ख्याल
खांसते या छींकते समय हाथों की बजाय कोहनी या टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें और इस्तेमाल के बाद टिश्यू पेपर को कूड़ेदान में डालें। हाथों को बार-बार साबुन और साफ पानी से धोएं। बुखार, खांसी या सांस लेने में दिक्कत होने पर डाक्टर से संपर्क करें। कोरोना की जानकारी को हेल्पलाइन नंबर-1800-180-5145, 011- 23978046 व टोल फ्री नंबर-1075 पर संपर्क किया जा सकता है।
डीएम ने खाद्य पदार्थों की कीमतें तय की
महोबा। लॉकडाउन के चलते किराना व्यापारियों की मनमानी पर जिला प्रशासन ने नकेल कस दी है। साथ ही किराना और सब्जियों के रेट निर्धारित कर दिए हैं। इससे अधिक कीमत पर सामान बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन के बाद किराना दुकानदारों ने जरूरी वस्तुओं की कीमतें डेढ़ गुना तक बढ़ा दी हैं, जिससे लोगों को मजबूरी में महंगे दामों पर खाद्य सामग्री खरीदनी पड़ रही है। शिकायत पर जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए कीमतें निर्धारित कर दी, जिससे अब दुकानदार महंगी दरों पर सामग्री नहीं बेच सकेंगे। जिला प्रशासन की कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मची है।

खाद्य पदार्थों की तय कीमतें---
सामग्री का नाम मूल्य (प्रति किलो)
आटा 25 रुपये
मसूरी चावल 30 रुपये
रामभोग चावल 40 रुपये
अरहर दाल 90 रुपये
मूंग दाल 95 रुपये
चीनी 38 रुपये
नमक 10 रुपये (प्रति पैकेट)
रिफाइंड फॉर्च्यून 110 रुपये
सरसों का तेल 110 रुपये
आलू 20 रुपये
प्याज 20 रुपये
आज से घर बैठे लें डॉक्टर सलाह
महोबा। कोरोना वायरस के चलते जारी लॉकडाउन को देखते हुए जिलेवासी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर घर बैठे डॉक्टरों से परामर्श ले सकेंगे। इसके लिए डॉक्टरों ने सुबह से शाम तक किसी भी समय मोबाइल फोन पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेने के लिए सहमति दे दी है। प्राइवेट डॉक्टर एसोसिएशन महोबा की ओर टेलीमेडिसिन की सुविधा मंगलवार से शुरू की जा रही है। स्वास्थ्य संबंधी सुविधा पाने को इन डाक्टरों और उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
डॉ. ज्ञानेश अवस्थी-9839219908 (किसी भी समय)
डॉ. प्रज्ञा अवस्थी स्त्रीरोग विशेषज्ञ-9721262200 (सुबह आठ से रात आठ बजे तक)
डॉ. सीपी सेठ-9889688533 (सुबह दस से रात आठ बजे तक)
डॉ. डीके पुरवार-7355305930 (सुबह दस से रात आठ बजे तक)
डॉ. निजाम उद्दीन-8299168218 (सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed