{"_id":"59037c2d4f1c1b621dc0c5b2","slug":"convert-gst-to-merchant-registration","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी में कनवर्ट कराएं व्यापारी अपने पंजीयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी में कनवर्ट कराएं व्यापारी अपने पंजीयन
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Fri, 28 Apr 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
-शिविर में बोलते असिस्टेंट कमिशभनर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के अंबे गेस्ट हाउस एक शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान असिस्टेंट कमिशभनर वाणिज्यकर अरविंद पांडेय ने कहा कि व्यापारी अपने पंजीयन को जीएसटी(गुड्स एंड सर्विस टैक्स) नंबर में कनवर्ट करा लें।
उन्होंने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों द्वारा सरकार के प्रति गलतफहमी पैदा की जा रही है कि जीएसटी लगने के बाद मूल्य वृद्धि होगी जबकि ऐसा नहीं है। जीएसटी लागू होने के बाद वस्तुओं के मूल्यों में तेजी से गिरावट आएगी।
साथ ही पूरे देश में खरीद फरोख्त करने पर इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार की मंशा के अनुरूप देश में अन्य सभी प्रकार के टैक्स खत्म कर दिए जाएंगे। एक राष्ट्र एक कर की प्रणाली पर जीएसटी काम करेगा। जिले में पंजीकृत 3500 व्यापारियों में 34 प्रतिशत व्यापारी ही अभी तक जीएसटी में पंजीयन करा पाए है।
विज्ञापन
जबकि शत प्रतिशत व्यापारियों के जीएसटी कनवर्जन पासवर्ड आ चुके है। संबंधित अधिवक्ताओं, व्यापारियों को अपने वैध मेलआईडी तथा मोबाइल नंबर दर्ज कराए। ताकि उनको जीएसटी में तत्काल पंजीयन की जा सके। उन्होंने व्यापारियों से अपने अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर जागरुक करने की अपील की। इस मौके पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विनोद पुरवार, सेवक नंदवानी, रामजी गुप्ता, जगदीश कुमार सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।