{"_id":"694837e3aef67a0e1107610c","slug":"contract-lineman-dies-of-electrocution-body-not-allowed-to-be-moved-for-two-hours-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-120836-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: करंट से संविदा लाइनमैन की मौत, दो घंटे नहीं उठने दिया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: करंट से संविदा लाइनमैन की मौत, दो घंटे नहीं उठने दिया शव
विज्ञापन
फोटो 21 एमएएचपी 11 परिचय-घटनास्थल पर जुटे परिजन व ग्रामीण और जांच करती पुलिस। संवाद
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के मकरबई गांव में रविवार की दोपहर हाईटेंशन लाइन दुरुस्त करते समय करंट की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस दौरान दो घंटे तक शव नहीं उठने दिया। बेटे के मौत की खबर सुन मां अचेत हो गई। तब उसे गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया गया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना कबरई के महेवा गांव निवासी वीरू श्रीवास (33) खजुरिहा पहरा फीडर में संविदा लाइनमैन था। रविवार को वह मकरबई गांव के पास हाईटेंशन लाइन की मरम्मत करने गया था। हाइड्रा मशीन पर चढ़कर काम करते समय पहरा पावर हाउस से अचानक बिजली सप्लाई चालू कर दी गई। करंट लगने से वीरू करीब 20 फीट ऊंचाई से गिरा। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद हाइड्रा चालक मशीन लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची मां शोभारानी और पत्नी बिंदिया ने बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस दौरान करीब दो घंटे तक परिजनों ने शव नहीं उठने दिया। सूचना के बाद भी बिजली विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, केवल फोन पर बातचीत की गई। शाम करीब छह बजे पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।
बेटे के मौत की खबर सुनकर मां शोभारानी अचेत हो गई। उसे सीएचसी कबरई पहुंचाया गया। 18 दिसंबर को भी रैवारा गांव में बिजली लाइन दुरुस्त करते समय आपूर्ति चालू कर दिए जाने से संविदा लाइनमैन गोविंदा करंट से झुलस गया था। जिसका अभी इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बिजली विभाग के अवर अभियंता संतोष कुमार का कहना है कि लाइनमैन बिजली सप्लाई बंद करने की सूचना दिए बगैर ही लाइन में काम करने लगा। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों को विभाग से आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।