{"_id":"5845aa684f1c1bf959448006","slug":"contract-employees-who-perform-work-outs","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य बहिष्कार कर संविदा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य बहिष्कार कर संविदा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Mon, 05 Dec 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते संविदा कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग में संविदा कर्मचारियों का ईपीएफ व वेतन भुगतान नहीं किया गया। इससे नाराज कर्मचारियों ने सोमवार से कार्य बहिष्कार करते हुए विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। ऐलान किया कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे संविदा कर्मचारी पंकज द्विवेदी ने कहा कि कई बार वार्ता करने के बाद भी कर्मचारियों के ईपीएफ और वेतन का भुगतान नहीं किया गया है और न ही नए टेंडर की सूची उपलब्ध कराई गई है।संविदा कर्मचारी सलीम अहमद ने कहा कि कर्मचारियों ने अपने मांग पत्र में कहा था
कि यदि किसी कर्मचारी की दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी विभाग और ठेकेदार की होगी। लेकिन, चरखारी पावर हाउस में संविदा में कार्य कर रहे हरगोविंद की दुर्घटना हुई। जिसके इलाज का खर्च नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने ईपीएफ और वेतन का भुगतान कराते हुए नए टेंडर की सूची शीघ्र उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। ऐलान किया है कि मांगें पूरी न होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।