फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Contract employees who perform work outs

कार्य बहिष्कार कर संविदा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 05 Dec 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Mon, 05 Dec 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Contract employees who perform work outs
कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते संविदा कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
बिजली विभाग में संविदा कर्मचारियों का ईपीएफ व वेतन भुगतान नहीं किया गया। इससे नाराज कर्मचारियों ने सोमवार से कार्य बहिष्कार करते हुए विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। ऐलान किया कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


 कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे संविदा कर्मचारी पंकज द्विवेदी ने कहा कि कई बार वार्ता करने के बाद भी कर्मचारियों के ईपीएफ और वेतन का भुगतान नहीं किया गया है और न ही नए टेंडर की सूची उपलब्ध कराई गई है।संविदा कर्मचारी सलीम अहमद ने कहा कि कर्मचारियों ने अपने मांग पत्र में कहा था
विज्ञापन


कि यदि किसी कर्मचारी की दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी विभाग और ठेकेदार की होगी। लेकिन, चरखारी पावर हाउस में संविदा में कार्य कर रहे हरगोविंद की दुर्घटना हुई। जिसके इलाज का खर्च नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने ईपीएफ और वेतन का भुगतान कराते हुए नए टेंडर की सूची शीघ्र उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। ऐलान किया है कि मांगें पूरी न होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed