{"_id":"696a8c0a8a721854850e9e1a","slug":"consumers-in-murani-owe-rs-1-crore-in-bills-power-cut-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-121562-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: मुरानी के उपभोक्ताओं पर एक करोड़ बिल बकाया, बिजली कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: मुरानी के उपभोक्ताओं पर एक करोड़ बिल बकाया, बिजली कटी
Sat, 17 Jan 2026 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। ब्लॉक कबरई की ग्राम पंचायत मुरानी में बकाया बिजली बिल की अदायगी न करना ग्रामीणों को भारी पड़ गया। गांव में 70 उपभोक्ताओं पर करीब एक करोड़ रुपये बिल बकाया है। बिजली निगम ने गांव की बिजली काट दी। इससे गांव में अंधेरा पसर गया।
बिजली निगम की ओर बिजली बिल राहत योजना शुरू की गई है। बावजूद इसके गांव के बकायेदार उपभोक्ताओं की ओर से बिल जमा नहीं किया गया। इसके चलते बिजली निगम की ओर से गांव में 70 उपभोक्ताओं की बिजली मुख्य केबल से काट दी। बिजली निगम के अवर अभियंता देवकीनंदन आर्य ने बताया कि कई बार गांव में कैंप लगाए गए। बकायेदार उपभोक्ताओं के बिल जमा करने के लिए कहा गया लेकिन एक भी बकायेदार बिल जमा नहीं कर रहे हैं। इसके चलते अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।