फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Consumer cuts commotion in office due to disconnection

कनेक्शन काटने पर उपभोक्ता ने कार्यालय में काटा हंगामा

Tue, 15 Oct 2019 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Consumer cuts commotion in office due to disconnection
बेलाताल (महोबा)। बिजली विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान कस्बे के मोहल्ला कचेरनपुरा में 19,448 रुपये बकाया होने पर एक उपभोक्ता का कनेक्शन काट दिया। इस पर उपभोक्ता ने विद्युत कार्यालय में जाकर हंगामा किया। इससे नाराज बिजली कर्मचारियों ने एसडीओ और जेई के नेतृत्व में बिजली कार्यालय में तालाबंदी कर विरोध जताते हुए कोतवाली कुलपहाड़ में उपभोक्ता के खिलाफ तहरीर दे दी है। सोमवार को बिजली विभाग की टीम ने कस्बे के कई मोहल्लों में अभियान चलाकर कनेक्शन काटे। कर्मचारियों ने इसका विरोध करते हुए कोतवाली कुलपहाड़ पहुंचकर उपभोक्ता के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। कर्मचारी मोहम्मद जमाल ने कोतवाली में दी तहरीर में उपभोक्ता द्वारा गालीगलौज कर धमकाने और कनेक्शन न जोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed