{"_id":"fd0fefc15a323f05107448141c0c3b29","slug":"congressmen-memorandum-handed-over-the-rising-bill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल वृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल वृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,महोबा।
Updated Mon, 29 Jun 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार द्वारा बिजली बिल की दरों में पंद्रह प्रतिशत की वृद्धि किए जाने, रात्रिकालीन विद्युत कटौती, घरेलू बिजली कनेक्शन दो किलोवाट किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंप कर समस्याओं का निराकरण कराए जाने की मांग की है।
सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एडीएम को दिए गए ज्ञापन में बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बिजली दरों में पंद्रह फीसदी वृद्धि की है, बढ़ी हुई दरों को वापस लिया जाए। वहीं जनपद में अघोषित रात्रि बिजली कटौती बंद कर बीस घंटे बिजली आपूर्ति कराई जाए, घरेलू बिजली कनेक्शन दो किलोवाट के स्थान पर पुन: एक किलोवाट किया जाए।
ज्ञापन में बताया कि अेालावृष्टि, अतिवृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी है, जिससे वह भुखमरी की कगार पर पहुंच गए है। किसानों का निजी ट्यूबवेलों का बिजली बिल माफ किया जाए जिससे उनको राहत मिलेगी। कीरत सागर फीडर में बिल जमा करने के मात्र दो काउंटर बनाए गए, जिससे उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़ा होकर बिल जमा करना पड़ता है, कार्यकर्ताओं ने बिल जमा करने के अतिरिक्त काउंटर खोले जाने की मांग की । एडीएम को ज्ञापन देने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोक मोहन तिवारी, मनोज तिवारी, सुभाष सैनी, मुकेश विकास गुप्ता, फूलचंद्र त्रिपाठी, भारत विशाल शुक्ला, महेंद्र अवस्थी, प्रताप सिंह राजपूत, संजय सिंह, अखंड भारत मिश्रा, नरेश विश्वकर्मा, संजीव त्रिवेदी, संदीप शर्मा सहित तमाम कांग्रेसी शामिल रहे।