{"_id":"68a36d661fb59ba8fb0ab9c4","slug":"complaint-of-poor-construction-investigation-team-sent-samples-mahoba-news-c-225-1-mah1001-117197-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: घटिया निर्माण की शिकायत, जांच टीम ने भेजे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: घटिया निर्माण की शिकायत, जांच टीम ने भेजे सैंपल
Mon, 18 Aug 2025 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। नगर पंचायत कुलपहाड़ की ओर से कराए गए विकास कार्यों में घटिया निर्माण की शिकायत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सोमवार को दो सदस्यीय टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्य की गुणवत्ता परखी और निर्माण कार्य के सैंपल लिए। अब सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
नगर पंचायत कुलपहाड़ की ओर से कराए गए पक्के कार्यों की शिकायत मानव सेवा संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष रमन दीक्षित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। शिकायत को उच्चाधिकारियों ने गंभीरता से लिया। जांच के लिए बनाई गई टीम में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एनके त्यागी व नायब तहसीलदार कुलपहाड़ मुकुल कुमार को शामिल किया गया। टीम ने सोमवार को नगर के मिशन रोड, तहसील, चिंतामणि स्कूल, सुगिरा निकास पर एचपी गैस एजेंसी व हटवारा में नाली निर्माण की हकीकत परखी। सहायक अभियंता एनके त्यागी ने बताया की नाली की दीवारों की लंबाई-चौड़ाई मापी गई है। निर्माण में मटेरियल का सैंपल भी लिया गया है। जिसे प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच की विस्तृत रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जाएगी। जांच के दौरान नगर पंचायत के अवर अभियंता विनोद यादव, अधिशासी अधिकारी प्रवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं, मानव सेवा संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष व शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने जागरूक नागरिक की भूमिका निभाते हुए शिकायत की थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई का पता लग सकेगा।