फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Committees will be in charge of leasing revenue ponds DM

राजस्व समितियां करेंगी तालाबों के पट्टे-प्रभारी डीएम

Wed, 07 Sep 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Wed, 07 Sep 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Committees will be in charge of leasing revenue ponds DM
बैठक लेते प्रभारी डीएम - फोटो : अमर उजाला
प्रभारी जिलाधिकारी संतोष कुमार राय ने कहा कि तालाबों के पट्टे ग्राम राजस्व समितियां भी करेंगी। जमीन की विरासत का कार्य में भी इनकी संस्तुति ली जाएगी। प्रभारी जिलाधिकारी बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजस्व समितियों के प्रशिक्षण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर अध्यक्ष भूमि प्रबंधक समिति की अध्यक्षता में और हलका
विज्ञापन


लेखपाल की उपस्थिति में ग्राम पंचायत की खुली बैठक होगी। एसडीएम सदर नंहकू ने बताया कि लेखपाल संबंधित सहखातेदारों और ग्राम राजस्व समिति के परामर्श से प्रत्येक सहखातादारों का हिस्सा प्रारंभिक रूप से निर्धारित करेगा। यदि जोत पैतृक है तो प्रत्येक सहखातेदार का हिस्सा राजस्व संहिता नियमावली 2016 के उत्तराधिकार नियमावली के अनुसार पारिवारिक बंदोबस्त के आधार पर निर्धारित किया जाएगा। बैइक में एसडीएम चरखारी प्रबुद्ध सिंह, तहसीलदार महोबा कर्मवीर सिंह, नायब तहसीलदार कुंवर बिहारी निगम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed