फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Commission on cutting the commotion farmers

कमीशन काटने पर किसानों ने किया हंगामा

Sat, 25 Jul 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Sat, 25 Jul 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
Commission on cutting the commotion farmers
 इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक मेें कर्मचारी द्वारा कमीशन काटने और  ग्रामीणों से अभद्रता करने पर ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया। गुस्साए किसान नेताओं के साथ सैकड़ों किसानों ने बैंक के बाहर जमकर नारेबाजी कर डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। डीएम के निर्देश पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

कबरई के धरौन रोड पर स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के  बाद भुगतान से कमीशन काटने पर जमकर बवाल मचा। गहरा, कबरई, सिचौरा, धरौन के एक सैकड़ा किसानों ने बैंक शाखा के बाहर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। मामला शनिवार को 11 बजे दिन में और बढ़ गया जब सिचौरा के जगभान सिंह सेंगर और छोटेलाल अपने खाते से पैसा निकालने के लिए पहुंचे। खाते से पैसा निकलने के लिए विड्रॉल भरकर जमा कर दिया, बैंक कर्मी द्वारा दस प्रतिशत धनराशि कमीशन के रूप में काटकर भुगतान किया गया, जिससे खाताधारक आक्रोशित होकर मैनेजर चंद्रकांत वर्मा से मिले। उन्होंने भी डांट डपट कर भगा दिया। जिससे किसानों ने एकत्र होकर बैँक के बाहर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद किसानों ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। डीएम ने मामले की जानकारी के बाद मौके में तहसीलदार राकेश कुमार गुप्ता को भेजा, तहसीलदार ने कृषकों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इस मौके पर राअवतार, अर्जुन, मुल्लू, कल्लू ,रामपाल, रामेश्वर, रामजीवन, ललित कुमार सहित तमाम किसान नेता भी विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे। वरिष्ठ प्रबंधक राजकुमार सोनी ने बताया कि कृषकों की समस्या का निस्तारण समय पर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed