{"_id":"5bdf2760bdec2269351dc85c","slug":"colonel-gave-the-student-the-title-of-scientist-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में कर्नल ने छात्र को दी वैज्ञानिक की उपाधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में कर्नल ने छात्र को दी वैज्ञानिक की उपाधि
महोबा
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ में कर्नल ने छात्र को दी वैज्ञानिक की उपाधि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। शहर के एक होनहार छात्र ने केवीपीवाई (किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना) की परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। छात्र को कर्नल अमित चटर्जी ने कैप्टन मनोज कुमार पांडेय पीवीसी ऑडोटोरियम में वैैज्ञानिक की उपाधि देकर सम्मानित किया।
शहर के मोहल्ला छजमनपुरा निवासी देवेंद्र कुमार उपाध्याय का बेटा उत्कर्ष उपाध्याय ने वर्ष 2015 में केंद्रीय विद्यालय से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद दो साल तक कोटा राजस्थान में कोचिंग की। तैयारी के दौरान उसने केवीपीवाई परीक्षा में शिरकत की, जिसमें देशभर के लाखों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इस परीक्षा का परिणाम आने के बाद उत्कर्ष उपाध्याय ने प्रदेश में दूसरा स्थान पाया।
होनहार छात्र की इस प्रतिभा को देखते हुए उसे लखनऊ में वैैज्ञानिक की डिग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया। बेटे की इस कामयाबी से माता-पिता खासे गदगद है। उत्कर्ष ने बताया कि किसी परीक्षा की सफलता के लिए 12 से 14 घंटे पढ़ना चाहिए। कठिन परिश्रम के बाद ही वह इस मुकाम पर पहुंचता है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है।