फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Cold air may increase breathing problems, children and the elderly should be cautious

सर्द हवा: बढ़ सकती है श्वास की समस्या, बच्चे व बुजुर्ग बरतें सावधानी

Sun, 02 Nov 2025 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 02 Nov 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Cold air may increase breathing problems, children and the elderly should be cautious
महोबा। जिले में पांच दिन हुई हल्की बारिश और हवाएं चलने से सर्दी बढ़ गई है। ऐसे में लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में बुखार, खांसी, हार्ट व बच्चों में सर्दी की समस्या हो सकती है। ऐसे में सर्दी से बचाव करें।
विज्ञापन

26 अक्तूबर की शाम से शुरू हुई बारिश 31 अक्तूबर तक रुक-रुककर होती रही। बारिश के साथ चली हवा से मौसम का मिजाज बदला रहा। ऐसे में लोगों को सर्दी का अहसास होता रहा। इस मौसम में लापरवाही लोगों को बीमार बना सकती है। इस मौसम में वायरल, सर्दी, खांसी व बुखार की चपेट में लोग आ रहे हैं। हृदय रोगियों, अस्थमा और श्वास रोगियों की परेशानी बढ़ सकती है। इनमें बच्चों व बुजुर्ग विशेष सावधानी बरतें।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉ. यतींद्र पुरवार ने बताया कि बुजुर्ग सर्दी और धूल से बचाव करें। ब्लड प्रेशर की नियमित जांच कराएं। दवा का सेवन करें। सुबह के समय बाहर न निकलें। वहीं सामान्य लोग भी इस सर्दी से बचाव करें। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शाजी राहील ने बताया कि बच्चों को सर्दी में जुकाम, खांसी व बुखार की समस्या हो सकती है। सर्दी लगने पर दस्त हो सकते हैं। लंबे समय तक समस्या होने पर निमोनिया की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
इस तरह करें बचाव
-ठंडी वस्तुओं के सेवन से बचें।
-श्वास रोगी धूल से बचाव करें।
-सुबह के समय बाहर न निकलें।
-नियमित हल्का व्यायाम करें।
-ब्लडप्रेशर के मरीज नियमित जांच व दवा का सेवन करें।
-समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed