फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   CM Yogi will come to Mahoba at the launch of Ujjwala Yojana 2.0

उज्जवला योजना 2.0 के शुभारंभ पर महोबा आएंगे सीएम योगी

Fri, 06 Aug 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi will come to Mahoba at the launch of Ujjwala Yojana 2.0
पुलिस लाइन ग्राउंड में वाटर प्रूफ पंडाल की तैयारी करते कर्मी - फोटो : MAHOBA
महोबा। उज्जवला योजना 2.0 का 10 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएमओ कार्यालय से जुड़कर वीरभूमि महोबा से वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के शुभारंभ को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोबा आ रहे हैं। उनके साथ पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी भी मौजूद रहेंगे। गुरुवार को कमिश्नर दिनेश सिंह और आईजी के सत्य नारायण ने डीएम व एसपी के साथ पुलिस लाइन ग्राउंड व हेलीपैड का जायजा लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि 10 अगस्त को उज्ज्वला योजना का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। महोबा में सीएम योगी आदित्यनाथ, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी पुलिस लाइन ग्राउंड में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन ग्राउंड में लग रहा वाटर प्रूफ टेंट
बरसात के मौसम को देखते हुए सीएम के कार्यक्रम को लेकर पुलिस लाइन ग्राउंड में वाटर प्रूफ टेंट लगाया जा रहा है। जिसकी जिम्मेदारी मुजफ्फर नगर के गांधी टेंट हाउस को दी गई है। पंडाल में कोविड नियमों के पालन के साथ 5 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। टेंट हाउस के सुपरवाइजर ने बताया कि 1.5 लाख स्क्वायर फीट पर टेंट लगाया जा रहा है। इसको लेकर 250 कर्मचारी लगे हुए हैं। नौ अगस्त तक पंडाल को पूरी तरह से तैयार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोलियम अधिकारियों ने जमाया डेरा
एलपीजी सेल्स के मैनेजर सत्यम मिश्रा ने बताया कि सीएम के कार्यक्रम को लेकर जिले में 100 लोगों की टीम मौजूद रहेगी। जिसमें करीब 50 लोगों की टीम जनपद पहुंच गई है। जो शहर के अलग-अलग होटलों में ठहरें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed