फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Clerk wanted in embezzlement case appears before investigation team following notice.

Mahoba News: नोटिस के बाद जांच टीम के सामने पेश हुआ गबन के मामले में फरार लिपिक

Sat, 22 Aug 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Clerk wanted in embezzlement case appears before investigation team following notice.
फॉलोअप
विज्ञापन

फोटो 21 एमएएचपी 21 परिचय-गबन के मामले में लिपिक से पूछताछ करती जांच टीम। स्रोत: स्वास्थ्यकर्मी
-महिला अस्पताल में जीपीएफ खातों से करीब 85 लाख की हेराफेरी का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। जिला महिला अस्पताल में जीपीएफ खातों से 85 लाख रुपये का गबन किए जाने के आरोप में फरार चल रहा लिपिक शुक्रवार को जांच टीम के सामने पेश हो गया। दो बार नोटिस भेजे जाने और एफआईआर की चेतावनी के बाद अस्पताल पहुंचे लिपिक ने जीपीएफ बुक, सर्विस बुक समेत जरूरी दस्तावेज जांच टीम को सौंपकर अपना पक्ष रखा। टीम ने लिपिक से मामले को लेकर तीखे सवाल-जवाब किए।
जिला महिला अस्पताल में तैनात लिपिक ने अपने जीपीएफ खाते व एक-दो अन्य कर्मियों के खातों में कम रकम होने के बाद भी कूटरचित दस्तावेज लगाकर अलग-अलग किस्तों में 85 लाख रुपये निकाल लिए। सरकारी धन के गबन का यह मामला ऑडिट में पकड़ा गया था। इसके बाद से लिपिक अभिलेख लेकर फरार हो गया था। विभाग के चालक अंबिका ने भी उसके जीपीएफ खाते से नौ लाख रुपये निकलने का आरोप लगाया था। सीएमएस डॉ. रमाकांत चौरिहा ने उसके पनवाड़ी व ललितपुर स्थित आवास पर स्पीड पोस्ट से नोटिस भेजकर जांच में शामिल होने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को जांच टीम की मौजूदगी में लिपिक से लंबी पूछताछ के बाद अस्पताल के अन्य कर्मचारियों से भी जीपीएफ खातों और लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों के संबंध में जानकारी ली। जांच टीम में शामिल सीएमएस, वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके वर्मा, कनिष्ठ सहायक वंदना सचान शामिल रहे। ऑडिट टीम अगले सप्ताह महोबा पहुंचकर दोबारा जांच करेगी कि किस तारीख को कितनी रकम निकाली गई और अनियमितता में कौन-कौन शामिल हैं। सीएमएस ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की विभागीय व कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed