फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Cleanliness is sick at home, how will the dirt of the district be removed

डीपीआरओ कार्यालय के शौचालय में पसरी गंदगी, दीवारों पर थुका मसाला

Fri, 01 Oct 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness is sick at home, how will the dirt of the district be removed
डीपीआरओ कार्यालय के शौचालय में टूटे पाइप और गंदगी - फोटो : MAHOBA
महोबा। जहां से विकास कार्यों को लेकर योजनाएं क्रियान्वित होती हैं। गांवों में साफ-सफाई की जिम्मेदारी है। विभाग द्वारा जिले में साफ-सफाई का दावा किया जा रहा है। उस कार्यालय की तस्वीर देखकर आप हैरान रह जाएंगे। स्वच्छता को लेकर पड़ताल की गई तो देखने को मिला कि विकास भवन स्थित जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के ठीक बाहर पानी के टंकी के पास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। दीवारों पर पान मसाला की पीकें थूकी गई हैं। कार्यालय केे सामने बने शौचालय की टोटिंयां टूटी हुई हैं, जिनमें पानी भी नहीं आता है। वहां भी पान की पीकों से गंदगी है। ऐसे में भला जिस कार्यालय में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। इससे आप स्वच्छता को लेेकर विभाग की गंभीरता का खुद ही आंकलन कर सकते हैं। गांवों में शौचालयों की टोटी टूटी होने, गंदगी पाए जाने पर नोटिस जारी हो रहे हैं। लेकिन विभाग खुद के कार्यालय में स्वच्छता की अनदेखी कर रहा है। वहीं विकास भवन की दीवारों, जीने पर जगह-जगह पान की पीकों से रंगी हुई हैं।
विज्ञापन

कार्यालय में कार्यरत है सफाई क र्मियों की फौज, बाबू बनकर कर रहे काम
ऐसा नहीं है कि विभाग के पास सफाई कर्मियों की कमी हैं। कार्यालय में ही करीब 20 सफाई कर्मी सम्बद्ध है। जिसमें अधिकांश सफाई कर्मी कार्यालय में बाबू बनकर काम कर रहे हैं। जिन्होंने साफ-सफाई का काम छोड़ दिया है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने भी उन्हे पूरी छूट दे दी है।
विज्ञापन

जुर्माना न लगने से रंगी जा रही दीवारें
सरकारी कार्यालयों में धूम्रपान करना मना है, फिर भी विकास भवन में कई ऐसे अधिकारी व कर्मचारी हैं जो पान मसाला का सेवन कर दीवारों रंग रहे हैं। उनके ऊपर जुर्माना न लगने से पूरी छूट प्राप्त है। हालांकि अधिकारी यह कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं कि फरियादियों के द्वारा ऐसा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय के बाहर साफ-सफाई कराई गई है। शौचालय में टूटे पाइप को भी सही कराया जाएगा। जो भी व्यक्ति धूम्रपान करता मिलेगा उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।
संतोष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी
------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed