फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Cleaning will Karmiaen double honorarium

सफाई कर्मियाें को मिलेगा दोगुना मानदेय

Fri, 02 Jan 2015 11:20 PM IST
अमर उजालाब्यूरो महोबा।
अमर उजालाब्यूरो महोबा। Updated Fri, 02 Jan 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Cleaning will Karmiaen double honorarium
नगर पंचायत कुलपहाड़ में 30 सफाई कर्मी कार्यरत हैं। जिसमें दस सफाई कर्मी ठेके पर जबकि 20 सफाई कर्मी संविदा पर तैनात हैं। नगर पंचायत कुलपहाड़ की बोर्ड की बैठक में नगर पंचायत में ठेके पर 120 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी पर कार्यरत दस सफाई कर्मियों को 250 रुपए प्रतिदिन दिए जाने की स्वीकृति दी गई है। वहीं संविदा पर तैनात सफाई कर्मियाें का मानदेय शासन द्वारा बढ़ाकर 13 हजार रुपए कर दिया गया है। लेकिन अभी तक नगर पंचायत द्वारा प्रस्ताव न भेजे जाने से सफाई कर्मियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था। बोर्ड की बैठक में शासनादेश का हवाला देते हुए संविदा सफाई कर्र्मियों को बढ़ा हुआ मानदेय दिलाए जाने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। शासन से हरी झंडी मिलते ही संविदा सफाई कर्मियाें को नए वर्ष का तोहफा मिलेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष विमला देवी अनुरागी और अधिशासी अधिकारी राजकुमार उपाध्याय के इस फैसले की सराहना करते हुए सफाई कर्मियाें ने नगर पंचायत अध्यक्ष और ईओ को सम्मानित किया और मिठाई बांटकर खुशी जताई। इस मौके पर भोले सिंह यादव, सीएल सेठ, नंदू, चंद्रप्रकाश सहित तमाम नगर पंचायत कर्मचारी औैर सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed