फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Cleaning of door-to-door drains and fogging of anti-larvae: Commissioner

डोर-टू डोर नालियों की सफाई व एंटी लार्वा की कराएं फॉगिंग-कमिश्नर

Sat, 11 Jul 2020 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Cleaning of door-to-door drains and fogging of anti-larvae: Commissioner
महोबा। प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में दो दिन के लिए लगाए गए लॉकडाउन अवधि में संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए चित्रकूटधाम मंडल के कमिश्वर ने जिले के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सभी नगर निकाय के प्रतिनिधियों व ग्राम प्रधानों को निर्देश दिए कि लॉकडाउन अवधि में सफाई कर्मियों से डोर-टू-डोर नालियों आदि की सफाई कराएं और एंटी लार्वा की फॉगिंग कराएं, ताकि मच्छर पैदा न हो सकें। इस दौरान लोगों को वेक्टर जनित रोगों के बारे में जागरूक करें।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में कमिश्नर ने कहा कि वर्षा काल में डेंगू, चिकनगुनिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियों में अक्सर वृद्धि होती है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण में यदि वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम न की गई तो कोरोना का प्रभाव हानिकारक हो सकता है। कहा कि सभी ग्राम प्रधान अपने पंचायत कोष से एक पल्स ऑक्सीमीटर और एक इंफ्रारेड थर्मामीटर अवश्य खरीद लें। बैठक में सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने कहा कि बुंदेलखंड के लिए बड़े-बड़े तालाब यहां की पहचान हैं और यह यहां की लाइफलाइन हैं, जो अतिक्रमण के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। डीएम ने सभी एसडीएम को सख्त निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में आने वाले तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराएं।
विज्ञापन

डीएम अवधेश कुमार तिवारी ने कहा कि सभी प्रधान पूर्व में बनाई गईं ग्राम सतर्कता समितियों को एक्टिव करें, ताकि कोरोना संक्रमण को रोका जा सके। उन्होंने उपायुक्त मनरेगा को निर्देश दिए कि मनरेगा के तहत प्रत्येक श्रमिक को 100 दिन का अनिवार्य काम दिया जाए। जिले को 39 हजार श्रमिकों को काम देने का लक्ष्य दिया गया है, जबकि अभी तक मात्र 22 हजार लोग ही मनरेगा से रोजगार प्राप्त कर पा रहे हैं। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्षा ममता यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, कोऑपरेटिव के चैयरमेन चक्रपाणि त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष दिलाशा तिवारी, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, सीडीओ हीरा सिंह, एडीएम आरएस वर्मा समेत बीडीओ व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed