फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   clean,civic,mahoba news

स्कूल में गंदगी, सफाईकर्मी का वेतन रोका

Wed, 14 Jul 2021 09:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
clean,civic,mahoba news
महोबा। विकासखंड कबरई के गांव सलारपुर में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने निरीक्षण के दौरान स्कूल में गंदगी मिलने पर सफाईकर्मी का एक सप्ताह का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पेयजल योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

बुधवार को ग्राम सलारपुर प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण में डीएम ने बच्चों के बारे में जानकारी ली। अध्यापिका ने सफाईकर्मी द्वारा विद्यालय की नियमित सफाई न किए जाने के बारे में अवगत कराया। डीएम ने बीडीओ रजनीश शुक्ला को सफाईकर्मी का एक सप्ताह का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद सरकारी राशन कोटे की दुकान का निरीक्षण कर राशन स्टॉक व वितरण जांचा और गांव के लोगों से फीडबैक लिया।
विज्ञापन

उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से पुष्टाहार वितरण की जानकारी ली। ग्राम बसौरा में जल जीवन मिशन हर घर जल योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन टंकी तथा हर घर जल योजना के रेट्रोफिटिंग कार्य का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद एक्सईएन जलनिगम संदेश तोमर को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों का नियमित पर्यवेक्षण कर संबंधित कार्य समय से पूर्ण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed