फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Classes will start in colleges from 23

महोबाः कॉलेजों में 23 से शुरू होंगी कक्षाएं

Fri, 20 Nov 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Classes will start in colleges from 23
वीरभूमि महाविद्यालय के मुख्य गेट पर स्थापित सैनिटाइजेशन टनल मशीन - फोटो : MAHOBA
महोबा। कोरोना संक्रमण के चलते आठ माह से बंद महाविद्यालयों में 23 नवंबर से कक्षाओं का संचालन शुरू होगा। प्रदेश सरकार ने कंटेनमेेंट जोन के बाहर सभी डिग्री कालेजों को खोलने के आदेश दिए हैं। कालेज प्रशासन कोरोना से बचाव के पुख्ता इंतजाम करने में जुट गया है। छात्र छात्राओं को एक दिन के अंतराल में बुलाया जाएगा। कोविड हेल्प डेस्क में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही विद्यार्थी को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते आठ माह से बंद कालेजों में सरकार ने 23 नवंबर से कक्षाओं का संचालन करने के निर्देश दिए है। कालेजों को सैनिटाइजर, मास्क, थर्मल स्क्रीनिंग व हैंडवाश की व्यवस्था करना होगी। कोरोना काल में सबसे ज्यादा शिक्षा का क्षेत्र ही प्रभावित रहा है।
विज्ञापन

कालेज में शिक्षण कार्य के दौरान छात्र छात्राओं से सामाजिक दूरी का पालन कराना प्रबंधन के लिए किसी चुनौती से कम नही है। अब कालेजों में पठन पाठन का कार्य बदले परिवेश में नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू ने बताया कि कॉलेज में कोविड हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। मुख्य गेट पर सैनिटाइजर टनल स्थापित किया गया है। टनल से गुजरने के दौरान छात्र छात्राएं पूरी तरह सैनिटाइज होंगे। इसके बाद थर्मल स्क्रीनिंग कर विद्यार्थियों को कक्षाओं में प्रवेश दिया जाएगा।

बिना मास्क छात्र छात्राओं को प्रवेश नहीं मिलेगा। कक्षावार 50 फीसदी बच्चों को बुलाया जाएगा। इसी तरह राजकीय महाविद्यालय चरखारी, रामश्री महाविद्यालय व मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय में भी कक्षाएं संचालन की तैयारी शुरू कर दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed