फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   civic,mahoba,samadhan day

एक सैकड़ा फरियादियों में आठ की सुलझी समस्या

Sat, 07 Aug 2021 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
civic,mahoba,samadhan day
महोबा। तहसील चरखारी, कुलपहाड़ व सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। चरखारी में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में सुनवाई हुई। समस्त तहसीलों में 100 शिकायतें आईं, जिनमें से आठ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

तहसील चरखारी में जिलाधिकारी के समक्ष 45 शिकायतें आईं जिनमें किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। चरखारी संवाद के अनुसार बैहारी गांव के ग्रामीणों ने कोटेदार की शिकायत की। कहा, राशन मांगने पर कोटेदार भगा देता है। ग्रामीणों से पहले अंगूठा व हस्ताक्षर करवा लेता है। इसी तरह कस्बा चरखारी के मोहल्ला शेखन फाटक के दो दर्जन लोगों ने बताया कि कोटेदार श्री कृष्ण गुप्ता मिड डे मील के राशन में घटतौली कर रहे हैं। नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कस्बा में बिना रजिस्ट्रेशन के वाटर प्लांट संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में अभी तक 15 वाटर प्लांट है जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं है। खाद्य पूर्ति विभाग के सहयोग से संचालित हो रहे हैं। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता समय सीमा के आधार पर किया जाए। शिकायतकर्ता के असंतुष्ट होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी चरखारी, डीडीओ, उप कृषि निदेशक जी राम सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed