फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   civic

Mahoba News: पान पर पारे की मार, 60 फीसदी फसल बर्बाद

Thu, 19 Jan 2023 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
civic
इस तरह घासफूस व बांस-बल्लियों के सहारे धूप और पाले से बचाने के लिए तैयार किया जाता है पान बरेजा। - फोटो : MAHOBA
महोबा। लाजवाब स्वाद और करारेपन के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध महोबा के देशावरी पान पर इस बार पाले की मार पड़ी है। एक पखवारे से पड़ रही भीषण ठंड और पाले से महोबा के पान की 60 फीसदी फसल बर्बाद हो गई है। पान किसानों को एक करोड़ का नुकसान हुआ है। बरेजों में पान काले पड़ने और मुरझा जाने से किसान परेशान है।
विज्ञापन

दो दशक पहले तक जिले में 500 एकड़ में खेती होती थी। महोबा का देशावरी पान पश्चिमी उत्तरप्रदेश व दिल्ली तक जाता है। महोबा के पान को नई पहचान दिलाने के लिए एक साल पहले जीआई टैग की सूची में शामिल किया गया था। इससे पान किसानों को उम्मीद जगी थी लेकिन पाले के कारण पान की खेती का दायरा 10 फीसदी ही बचा है।
विज्ञापन

राकेश, कल्लू, कृपाशंकर, भूूपेंद्र, पप्पू चौरसिया, गया प्रसाद, दिनेशचंद्र समेत 250 किसान पान की खेती कर रहे हैं। कोहरा और लगातार ठंड के कारण पाले से पान की फसल बर्बाद हो गई। लाखों रुपये खर्च कर तैयार किए गए बरेजों में लगे पान पाले से खराब होने जाने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनबीआरआई लखनऊ के पूर्व प्रधान वैज्ञानिक रामसेवक चौरसिया का कहना है कि पाले से 60 फीसदी फसल बर्बाद हो गई है। पान के पत्ते काले पड़ने के साथ बेल भी खराब हुई है। पिछले वर्ष भी पान की खेती बर्बाद हुई थी। इसका आज तक कोई मुआवजा नहीं मिला। शासन-प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की जाएगी।

दिनेशचंद्र चौरसिया बताते हैं कि कोहरा व पाले से पान की फसल बर्बाद हो गई है। शासन-प्रशासन से इसका कोई मुआवजा नहीं मिलता। अब दोबारा बरेजा तैयार करना मुश्किल है। गया प्रसाद बताते हैं बरेजे में पान की बेहतर फसल लहलहा रही थी। पाले से बचाने के लिए प्रयास किए, लेकिन ठंड अधिक पड़ने से 60 फीसदी फसल चौपट हो गई। परिवार के भरण-पोषण की समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed