फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   civic

Mahoba News: अतिक्रमण से सिकुड़ी सड़कें...लग रहा जाम

Mon, 02 Jan 2023 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
civic
पुराने प्राईवेट बस स्टैंड में आवंटित जगह पर रखीं दुकानों में लटकते ताले। - फोटो : MAHOBA
महोबा। शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर करने के लिए पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित करने की प्रशासन की गाइडलाइन कागजों में ही चल रही है। शहर के फुटपाथ और चौराहों पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया है। तीन बार अतिक्रमण हटाए जाने के बाद भी दुकानदारों के फिर कब्जा जमा लेने से जाम लगता है।
विज्ञापन

शहर में जाम की समस्या और फुटपाथ पर कब्जे होने के चलते आए दिन हो रहे हादसों को रोकने के लिए प्रशासन ने कार्य योजना बनाई थी। इसके तहत पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित करने के लिए पुराने प्राइवेट बस स्टैंड में जगह आवंटित की गई थी। शुरूआती दौर में दुकानदारों ने आवंटित स्थान पर अपनी गुमटी व दुकानें रखकर कब्जा तो जमा लिया लेकिन कुछ दिन बाद दुकानदार रोडवेज-प्राइवेट मार्ग पर दोबारा काबिज हो गए। सड़क तक दुकानें सजाए जाने से जाम की स्थिति बनी रहती है। उधर आवंटित जमीन पर भी दुकानदार कब्जा किए हैं लेकिन दुकानें नहीं खोल रहे हैं।
विज्ञापन

छह माह पहले प्रशासन ने एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर दुकानदारों को हटाया लेकिन धीरे-धीरे स्थिति जस की तस हो गई है। इसी मार्ग पर ई-रिक्शा और आटो रोडवेज से प्राइवेट बस स्टैंड के लिए सवारियां भरने के लिए आड़े-तिरछे खड़े हो जाते हैं। इससे समस्या और गहरा गई है। यही हाल रोडवेज बस स्टैंड व जिला अस्पताल के बाहर का है। यहां पूरे दिन हाथ ठेलिया, ऑटो व ई-रिक्शा खड़े रहते हैं। नाले के ऊपर तक अतिक्रमण कर लिया गया है। पूर्व में अतिक्रमण हटाए जाने के बाद लोगों को कुछ हद तक समस्या से निजात मिली थी लेकिन स्थिति फिर पुराने ढर्रे पर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवंटित जगह पर दुकानदार नहीं बैठ रहे हैं तो अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। फुटपाथ पर अतिक्रमण नहीं लगने दिया जाएगा।-
अवधेश कुमार, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed