{"_id":"63655b03e5e1796648450733","slug":"civic-mahoba-news-knp7265911135","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: पुलिस ने थाने में कराई प्रेमी जोड़े की शादी, दोनों पक्षों को बुलाकर कराया समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: पुलिस ने थाने में कराई प्रेमी जोड़े की शादी, दोनों पक्षों को बुलाकर कराया समझौता
Sat, 05 Nov 2022 02:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 02:29 PM IST
सार
सुभाष चौकी पुलिस ने थाने में प्रेमी युगल की हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी कराई। इस दौरान लड़का-लड़की के परिजनों को बुलाकर समझौता भी कराया।
विज्ञापन
सुभाष चौकी में स्थापित मंदिर में शादी रचाता प्रेमी जोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा जिले में दो दिन पहले घर से भागे प्रेमी युगल ने कोर्ट मैरिज कर ली। युवती के परिजन इससे सहमत नहीं हुए और चौकी में कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी बुलाया। वहां युवती प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन
इसके बाद में पुलिस ने चौकी में स्थापित मंदिर से प्रेमी जोड़े की शादी कराई। चौसियापुरा निवासी 19 वर्षीय युवती का महाराजपुर मध्यप्रदेश निवासी चमन चौरसिया से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
दो नवंबर को प्रेमी युगल घर से भाग गए और छतरपुर न्यायालय में शादी कर ली। युवती के परिजनों ने सुभाष चौकी में शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी बुलाया। दस्तावेज में युवती के बालिग होने पर आपसी समझौता कराया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने चौकी में बने मंदिर से दोनों की शादी कराई। प्रेमी जोड़े ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इसके बाद विवाद शांत हुआ। चौकी प्रभारी रमाशंकर शुक्ला ने बताया कि विवाद को शांत कराते हुए दोनों की चौकी में शादी कराई गई है। दोनों पक्षों की लिखा-पढ़ी की गई।