{"_id":"635c13e2a2db6c097865a732","slug":"civic-mahoba-news-knp7253933127","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबाः खाद न मिलने पर किसानों ने जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबाः खाद न मिलने पर किसानों ने जाम लगाया
विज्ञापन
बिलवई चुंगी के पास जाम लगाकर नारेबाजी करते किसान।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। खाद न मिलने से परेशान किसानों ने स्टेशन रोड पर बिलवई चुंगी के पास जाम लगा दिया। किसानों ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। एसडीएम ने किसानों को शनिवार से खाद दिलाने का भरोसा देकर शांत कराया। दो घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका।
रबी फसल को लेकर किसान तैयारियों में जुटे हैं। बुआई के लिए खेतों को तैयार किया गया है। समितियों में खाद न मिलने से किसान परेशान हैं। किसान सेवा सहकारी समिति पचपहरा में एक पखवाड़े से किसान खाद के लिए चक्कर लगा रहे हैं। खाद न होने की बात कहे जाने से शुक्रवार को किसान नाराज हो गए। किसानों ने शुक्रवार सुबह 10 बजे बिलवई चुंगी पर जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस के समझाने के बाद भी किसान नहीं माने। दोपहर 12 बजे एसडीएम जीतेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंच किसानों को समझाकर जाम खुलवाया। कहा कि पंजीकृत किसानों को जल्द खाद मुहैया कराई जाएगी।
किसान हरीराम, देवीदीन, प्रमोद, सुकीर्तन, रामदेवी ने बताया कि खाद न मिलने से बुुआई में देरी हो रही है। प्रतिदिन वह समिति आते हैं, जिससे उनके समय व पैसे की बर्बादी हो रही है। आरोप लगाया कि चहेतों को खाद दी जा रही है। सहकारी निबंधक सहाकारिता आरपी गुप्ता का कहना है कि मुहैया खाद समितियों को भेजी जा रही है। दो दिन पहले 700 टन खाद मिली थी। समितियों में पंजीकृत किसानों को पहले खाद दी जा रही है।