{"_id":"62c08a9ddd06706c594abca3","slug":"civic-mahoba-news-knp70551486","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन से पानी के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन से पानी के लिए मारामारी
विज्ञापन
टैंकर से पानी भरने को लेकर मची मारामारी।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजनर (महोबा)। जैतपुर की ग्राम पंचायत अजनर में पंपिंग हाउस की मोटर खराब होने से पांच दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे पानी को लेकर मारामारी मची है। टैंकरों से आपूर्ति कराई जा रही है। रविवार से कस्बे की आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
अजनर में पंपिंग हाउस से पाइपलाइनों के जरिए आपूर्ति की जाती है। 28 जून को पंपिंग हाउस की मोटर खराब हाने से पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जल निगम के अधिकारियों से की लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिससे ग्रामीण टैंकरों व दूर-दराज के जलस्रोतों से पानी लाने को मजबूर हैं। ग्राम प्रधान नन्हेराम अनुरागी ने बताया कि दो टैंकरों से नियमित आपूर्ति कराई जा रही है।
ग्रामीण रमेश, गोपी, मुन्ना, महेश आदि का कहना है कि घंटों इंतजार के बाद टैंकर से पानी मिल पाता है। जिस दिन कम पानी मिला उस दिन दूर-दराज के हैंडपंपों से पानी लाना पड़ रहा है। उधर जल निगम तकनीकी शाखा के अवर अभियंता अभिषेक खरे का कहना है कि टंकी में पानी पहुंचाने वाले मोटर में खराबी आई थी। जिससे दुरुस्त करा दिया गया है। 12 घंटे के अंदर आपूर्ति शुरू हो जाएगी।