{"_id":"628e6ca5d66a891d354e3053","slug":"civic-mahoba-news-knp698846917","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहेलिया सागर तालाब का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहेलिया सागर तालाब का होगा कायाकल्प
विज्ञापन
रहेलिया सागर तालाब का निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। कोणार्क की तर्ज पर बना रहेलिया का सूर्य मंदिर पर्यटकों को सहज ही अपनी ओर आकर्षिक करता है। अब सूर्य मंदिर के समीप स्थित रहेलिया सागर तालाब के कायाकल्प को लेकर खाका तैयार किया गया है। सुदंरीकरण को लेकर बुधवार को डीएम ने तालाब का निरीक्षण कर अपने सामने खोदाई का काम शुरू कराया। उन्होंने तालाब में वोटिंग, मोनो रेल व फ्लैश लाइट लगवाने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
जिला मुख्यालय से चार किलोमीटर दूर रहेलिया गांव स्थित है। जहां कोणार्क की तर्ज पर सूर्य मंदिर और विशाल तालाब स्थित है। अद्भुत नक्काशी और पत्थरों से निर्मित सूर्य मंदिर को देखने के लिए विभिन्न जनपदों से लोग पर्यटन स्थल पहुंचते हैं। जिलाधिकारी मनोज कुमार की पहल पर अब इस स्थान को पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा।
बुधवार को डीएम ने अपर जिलाधिकारी रामसुरेश वर्मा, खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह व तहसीलदार बालकृष्ण सिंह के साथ रहेलिया सागर तालाब की खुदाई का काम शुरू कराया। कहा कि तालाब के चारों तरफ पौधे लगाए जाएं। आकर्षक बिजली की सजावट के साथ वोटिंग की व्यवस्था कराई जाए। ताकि घूमने आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।