{"_id":"628bc6333c08fc0cae05e4d3","slug":"civic-mahoba-news-knp6984661195","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश, दुकानों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश, दुकानों में घुसा पानी
विज्ञापन
झमाझम बारिश से इंडियन बैंक के समीप जलमग्न सड़क।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। एक घंटे झमाझम बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं और दुकानों में पानी घुस गया। कई स्थानों पर खंभे व पेड़ टूटने से घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही। सोमवार को 10 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। तापमान 37 डिग्री अधिकतम व 23 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम रिकॉर्ड किया गया।
झमाझम बारिश से परमानंद तिराहा, रोडवेज प्राइवेट मार्ग, इंडियन बैंक समेत कई स्थानों पर जलभराव होने से बाहन चालकों को दिक्कत हुई। रोडवेज में कई दुकानों में पानी घुसने से दुकानदार बारिश का पानी बाहर निकालते नजर आए। श्रीनगर संवाद के अनुसार सिजहरी गांव में ट्रांसफार्मर पर पेड़ टूटकर गिर गया। 33 केवी लाइन के छह पोल टूटने से कई गांवों की बिजली गुल हो गई। टीन-टप्पर में रख ईंट गिरने से बसौरा निवासी पीयूष (14) घायल हो गया। प्राथमिक विद्यालय किला में बच्चों के खाने के लिए बनाया गया डायनिंग सेट आंधी की भेंट चढ़ गया। सीडीओ डॉ. हरिचरण सिंह का कहना है निर्माण कार्य की जांच कराई जाएगी और ठेकेदार से इसकी वसूली की जाएगी। बेलाताल संवाद के अनुसार तेज आंधी व बारिश के पुरानी सब्जी मंडी में एक शीशम का पेड़ व दो विद्युत के पोल टूट गए। इससे बिजली गुल हो गई और आवागमन प्रभावित रहा। कबरई संवाद के अनुसार तेज आंधी के साथ रिमझिम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी।
चरखारी बाईपास रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी में जलभराव हो गया। पानी की निकासी न होने से किसानों व व्यापारियों का सैकड़ों बोरा खाद्यान्न पानी में भींगकर बर्बाद हो गया। मंडी में जलभराव होने से व्यापारियों में आक्रोश दिखा। उन्होंने मंडी सचिव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।