{"_id":"6266e3d6678cdb3dba68b4e1","slug":"civic-mahoba-news-knp693281971","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द मिलेगा पानी के संकट से छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द मिलेगा पानी के संकट से छुटकारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरेला (महोबा)। कस्बा खरेला की 30 हजार की आबादी को अगले वर्ष पेयजल समस्या से निजात मिल जाएगी। अमृत 2.0 योजना के तहत नगरीय जल निगम हमीरपुर ने प्राक्कलन तैयार कर शासन को भेज दिया है। यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो सितंबर माह तक शासन से मंजूरी मिल जाएगी। इस योजना के तहत कस्बे को मौदहा बांध से पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इसके तहत इंटकवेल, टंकी निर्माण और लाइनों का विस्तार कराया जाएगा।
जल निगम हमीरपुर शहरी योजना के अधिशाषी अभियंता मोहित वर्मा ने बताया कि खरेला नगर की पेयजल समस्या को देखते हुए योजना में शामिल किया गया है। जेई नीरज कुमार व टीम से सर्वे कराया गया है। प्राक्कलन में नगर से आठ किमी दूर मौदहा बांध से पेयजल आपूर्ति होगी। बांध पर इंटकवेल, पहाड़ पर टंकी निर्माण और प्रभावित मोहल्लों में पाइपलाइन विस्तार शामिल है। बताया कि प्राक्कलन वित्तीय स्वीकृति के लिए सरकार को भेजा गया है। इस योजना में जिले के महोबा, चरखारी, कबरई व कुलपहाड़ को भी शामिल किया है, जिसका सर्वे जल्द ही शुरु कराया जाएगा। खरेला को इसी वर्ष सितंबर माह तक हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। जिससे खरेला की पेयजल समस्या का स्थाई समाधान हो सकेगा।