फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   civic

शहीदों के नाम पर होंगे स्कूल, सड़क और पार्क

Sun, 24 Apr 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
civic
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते जिलाधिकारी। - फोटो : MAHOBA
महोबा। ग्राम सचिवालय, सड़क, पार्क, स्कूल का नामकरण शहीदों के नाम पर किया जाएगा। विलुप्त होने की कगार पर पहुंची नदियों और तालाबों का अस्तित्व वापसी का प्रयास होगा। अमृत महोत्सव की स्मारिका का विमोचन होगा।
विज्ञापन

आजादी का अमृृत महोत्सव को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों, इतिहासकारों, साहित्यकारों, समाजसेवियों के साथ डीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। बैठक में अमृत महोत्सव की स्मारिका के प्रकाशन को लेकर सुझाव मांगे गए। डीएम ने कहा कि स्मारिका प्रकाशित करने का उद्देश्य नई पीढ़ी तक शहीदों की जानकारी पहुंचाना है। डीएम ने कहा कि अपने इतिहास को अपनी नई पीढ़ी तक पहुंचाना अपनी स्वतंत्रता को सुनिश्चित करना है। उन्होंने संगीताचार्य जगप्रसाद तिवारी से कहा कि संगीत के क्षेत्र में इस तरह से कार्य किया जाए ताकि नये कलाकारों को आगे बढ़ने का मौका मिले। अपनी लोक विधाओं को संरक्षित किया जाए। अपनी संस्कृृति को बचाया जाए। रिश्तों को जिंदा रखने का प्रयास किया जाए। विद्यालयों में बच्चों को बुड्ढा-बुढ़िया, डोकरा-डोकरी जैसे शब्द न बोलने की शपथ दिलाई जाए, जो वरिष्ठ नागरिकों को अपमानजनक लगे। बच्चों को अच्छे संस्कार दिए जाएं। स्कूल ही संस्कारों को विकसित करने का सबसे अच्छा माध्यम है।
विज्ञापन

बैठक में एडीएम आर एस वर्मा, पीडी चित्रसेन सिंह, एसडीएम पीयूष जायसवाल, स्मारिका के नोडल अधिकारी सीएल साहू, सूचनाधिकारी सतीश कुमार यादव, अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिलाध्यक्ष जगप्रसाद तिवारी, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, लोक कलाकार लखनलाल यादव, गीतकार जगभान सिंह सेंगर, इतिहासकार डॉ. नितिन द्विवेदी, डॉ. विकास मिश्रा, साहित्यकार हरिश्चंद्र वर्मा, लखनलाल चौरसिया, साहित्यकार संतोष कुमार पटैरिया व विदेश कुमार विद्यासन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed