{"_id":"5f5e5ade8ebc3e98165d357f","slug":"civic-mahoba-news-knp5824600136","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकी भुगतान न होने से नाराज किसानों ने धरना देकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकी भुगतान न होने से नाराज किसानों ने धरना देकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कबरई बांध के समीप धरना प्रदर्शन करते किसान
- फोटो : MAHOBA
कबरई (महोबा)। अर्जुन सहायक परियोजना के तहत किसानों की अधिग्रहीत की गई भूमि के अनुदान का भुगतान न होने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने कबरई बांध के समीप धरना देकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो किसान सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राम खिलावन शुक्ला के नेतृत्व में किसानों ने निर्माणाधीन कबरई बांध परियोजना के किनारे धरना देकर शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने बताया कि अर्जुन सहायक परियोजना के तहत उनकी भूमि अधिग्रहीत की गई थी।
बैनामा होने के बाद शासनादेश के अनुसार बकाया वार्षिकी का भुगतान आजतक नहीं दिया गया। कई बार अधिकारियों ने अनुदान देने का आश्वासन दिया। लेकिन स्थिति जस की तस है। यूनियन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हरिहर दीक्षित ने कहा कि शासनादेश में नहर व राजमार्ग में भूमि होने पर वार्षिकी के तत्काल भुगतान के आदेश हैं। इस दौरान मुन्ना अनुरागी, हरी चरण, रामफल, आशाराम, दीनदयाल, राम आसरे, दयाराम, रामाधार, बृजकिशोर, शिवरानी, पुनिया, जमुना समेत तमाम किसान मौजूद रहे।