Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   City residents remained desperate for even a drop of water for the second consecutive day.

Mahoba News: दूसरे दिन भी बूंद-बूंद पानी को तरसे शहरवासी

Mon, 02 Nov 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
City residents remained desperate for even a drop of water for the second consecutive day.
महोबा/श्रीनगर। पांच माह से वेतन न मिलने पर पेयजल आपूर्ति में लगे कर्मचारियों की हड़ताल के चलते रविवार को दूसरे दिन भी शहर की जलापूर्ति ठप रही। डेढ़ लाख की आबादी पानी के लिए परेशान रही। लोगों को दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ा। हालांकि निजी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर के आश्वासन पर कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। सोमवार से शहर में पेयजल आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि 48 घंटे के भीतर वेतन नहीं मिला तो दोबारा हड़ताल शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति का जिम्मा निजी कंपनी के पास है। कंपनी के 50 से अधिक कर्मचारियों को पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिला है। भुगतान न होने से नाराज कर्मचारियों ने शनिवार को काम बंद कर दिया था। महोबा पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत यूपी-एमपी सीमा पर स्थित उर्मिल बांध से पाइपलाइन के जरिये श्रीनगर स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पानी पहुंचाया जाता है। यहां पानी को शोधित करने के बाद शहर की टंकियों में भरा जाता है। श्रीनगर के मोहल्ला कुल्लाई पहाड़िया व सिजहरी गांव को भी पानी की आपूर्ति होती है। कर्मचारियों की हड़ताल का असर शहर के साथ आसपास के क्षेत्रों की जलापूर्ति पर भी पड़ा। इसके चलते लगातार दो दिन तक शहर की टंकियां नहीं भर सकीं और घरों तक पानी नहीं पहुंचा। जलापूर्ति बाधित रहने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई।
विज्ञापन

निजी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर शैलेष सिंह के समझाने व वेतन भुगतान का भरोसा देने पर कर्मचारी काम पर लौट आए। प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि विभाग की ओर से अभी भुगतान नहीं हुआ है। कर्मचारियों को वेतन देने का भरोसा दिया गया है। सोमवार से शहर में पेयजल आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed