{"_id":"a2587768057356ade7ad555675453e02","slug":"cirque-show-wrestlers-tactics-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव पेंच
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
महोबा/खरेला। जैतपुर महोत्सव में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव पेंच दिखाए। प्रतियोगिता में आधा दर्जन से ज्यादा कुश्तियां बराबरी पर छूटी। सतना के सुरेंद्र पहलवान ने मेरठ के साबिर पहलवान को दो मिनट में चित कर दिया।
अयोध्या के बजरंगी बाबा के बिहार के लल्लू पहलवान को पटखनी दी। मेरठ के साबिर और जालौन के घनश्याम के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। महोबा के कपिल पहलवान के छतरपुर के बद्री को हराया, महोबा के गोलू पहलवान ने बेलाताल के नीरज को पटखनी दी। अन्य प्रतियोगिताओं में छोटा खली दिल्ली और राणा पहलवान बनारस, गोलू पहलवान मऊरानीपुर और महेंद्र पहलवान सहित आधा दर्जन से ज्यादा पहलवानों की कुश्ती बराबरी पर छूट गई। दंगल के आयोजक ग्राम प्रधान मुन्नी खातून मौला बख्श रहे। रेफरी रफीक उर्फ काली घटा रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश यादव ने कहा कि ग्राम पुन्निया के लिए एक किमी सीसी सड़क निर्माण कराया जाएगा। हैंडपंप की मरम्मत और नए हैंडपंप लगवाए जाने का वादा करते हुए कहा कि संकट के दौर में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वह ग्राम पुन्नियां में आयोजित एक दिवसीय दंगल उद्घाटन के दौरान सभा को संबोधित कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग पर जूनियर विद्यालय से हरिजन बस्ती होकर देवेंद्र अवस्थी के मकान से त्रिभुवन के मकान तक सीसी सड़क बनवाए जाने का आश्वासन दिया। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजू सिंह ने सूखा के दौर में पशुओं के लिए पेयजल संकट निदान के लिए हैंडपंप में सबमर्सिवल पंप निजी खर्चे से लगवाने की घोषणा की। दंगल में धौहल, मसगांव, मुस्करा, रिवई, गुढा सहित कई गांव के क्षेत्रीय पहलवानों की कुश्तियां हुई। इस मौके पर रामबाबू गुरुदेव, जाहिर सिंह, वीर सिंह, प्रधान प्रतिनिधि धरमपाल अहिरवार, लालदास, बाबूलाल श्रीवास, त्रिभुवन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।