फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   chori

शादी समारोह से लौट रहे दंपत्ति के सूटकेस से लाखों के आभूषण गायब

Mon, 14 Dec 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
chori
महोबा। मध्यप्रदेश के जनपद सतना में शादी से लौट रहे दंपति के सूटकेस से लाखों रुपये कीमत के जेवर किसी ने पार कर दिए। रिश्तेदारों के घर पहुंच जब महिला ने सूटकेस खोला तो करीब 250 ग्राम सोने के आभूषण गायब मिले। कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई जा रही है। इससे परिजनों के होश उड़ गए। पीड़ित ने बस कंडक्टर पर आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में मुकदमा लिखाया है।
विज्ञापन

कुलपहाड़ निवासी अभिषेक कुमार स्वर्णकार जैतपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय मंगरौलखुर्द में प्रधानाध्यापक हैं। दो दिसंबर को उसके मौसा की पुत्री शादी मध्यप्रदेश के सतना में थी। उसमें शामिल होने अभिषेक अपनी पत्नी मिथलेश सोनी के साथ गया था। तीन दिसंबर को सतना से महोबा लौटते समय बस कंडक्टर ने सूटकेस को बस के अंदर नहीं रखने दिया और अपनी जिम्मेदारी बताते हुए बस की डिग्गी में रख दिया। महोबा में उतरने के बाद दंपति अपने रिश्तेदारी में मुख्य बाजार पहुंचे। सूटकेस खोलकर देखने पर आभूषण गायब मिले। पीड़ित अभिषेक ने बताया कि सूटकेस में सोने का एक बड़ा हार, एक कंठी हार, चार चूड़ी, तीन अंगूठी, एक बड़ा मंगलसूत्र समेत करीब 250 ग्राम वजन के सोने के आभूषण थे। जो गायब मिले। तहरीर के अनुसार पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed