{"_id":"5e482d7b8ebc3ee5c1736bb0","slug":"children-tied-to-colorful-presentations-at-the-annual-festival-mahoba-news-knp5448918135","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कस्बे के प्राथमिक विद्यालय किला के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। बच्चों ने रिकार्डिंग गीत चुनरी जयपुर से मंगवाई पर शानदार प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। बेहतर प्रस्तुति देने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान प्रतिनिधि अमित दीक्षित ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किए। बच्चों ने ‘यहां भी होगा, वहां भी होगा अब तो सारे जहां में होगा, क्या, मेरा ही जलवा’ गीत पर शानदार डांस की प्रस्तुति दी। बच्चों ने स्वच्छता अभियान, शिव बारात, देशभक्ति गीत समेत अन्य गीतों की प्रस्तुतियां दी।
इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि आज के परिवेश में परिषदीय विद्यालयों के बच्चे अन्य कान्वेंट विद्यालयों के बच्चों से कहीं आगे हैं। उनमें सिर्फ प्रतिभा निखारने की जरूरत है। इस मौके पर एबीआरसी अनिल शुक्ला, अरविंद तिवारी, प्रधानाध्यापिका प्रियंका तिवारी, शिक्षका विजेता सिंह, पुष्पा त्रिवेदी, कलावती घोष, ज्योति गुप्ता, राम कुमारी नायक समेत शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।