फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Children presented models at the science and art exhibition.

Mahoba News: विज्ञान व कला प्रदर्शनी में बच्चों ने प्रस्तुत किए मॉडल

Sun, 02 Nov 2025 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 02 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Children presented models at the science and art exhibition.
महोबा। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शहर के सेंट जोसफ्स इंग्लिश मीडियम स्कूल में विज्ञान और कला प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इस दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किए। इसमें फीनिक्स रॉकेट के मॉडल की जमकर सराहना हुई।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में नर्सरी से लेकर इंटरमीडिएट तक के छात्रों ने अपनी कल्पनाशीलता, वैज्ञानिक सोच व रचनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए अद्भुत मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि बिशप विल्फ्रेड ग्रेगरी मॉरिस झांसी व डॉ. रेनॉल्ट टेरेस विकर जनरल, विशेष अतिथि रिधिनाथ सेंगर, समाजसेवी ईश्वरदयाल, मोंटाना स्कूल के प्रधानाचार्य उर्मणि कौशल व यातायात प्रभारी सुनील कुमार ने प्रदर्शनी में मॉडलों का निरीक्षण किया। प्रदर्शनी में निर्णायक की भूमिका सिराज मोहम्मद ने निभाई। इस दौरान विद्यार्थियों की ओर से लिखित पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। इस मौके पर मो. शादाब, अरविंद कुमार, प्राचार्य रेवरेंड, फादर फ्रेडरिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed