{"_id":"5d9257158ebc3e0132029c35","slug":"children-get-the-name-of-teachers-bright-after-getting-good-education-mahoba-news-knp5169367101","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी शिक्षा पाकर बच्चे करते हैं गुरुओं का नाम रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी शिक्षा पाकर बच्चे करते हैं गुरुओं का नाम रोशन
विज्ञापन
कार्यशाला में बोलते भापजा जिलाध्यक्ष
- फोटो : MAHOBA
चरखारी (महोबा)। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चरखारी के सभागार मे संकुल स्तरीय आचार्य विकास वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी शिव कुमार गोस्वामी व जिलाध्यक्ष जितेंद्र सेंगर ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बांदा, चित्रकूट, कर्वी व चरखारी विद्यालयों के महिला व पुरुष आचार्यों ने सहभागिता की। इस मौके पर बच्चों को बेहतर शिक्षा दिए जाने पर जोर दिया गया।
विशेषज्ञ आचार्यों द्वारा विषय व पठन-पाठन की गुणवत्ता पर प्रकाश डाला गया। शिक्षा के सुधार के साथ-साथ बच्चों में शिक्षा ग्रहण करने के गुण व उन्नति को प्राप्त करने के तरीके बताए। कार्यशाला में आचार्यों के विचार आदान-प्रदान व कार्यशैली को अच्छा प्रस्तुत करने के पर जोर दिया गया। संकुल के सभी विद्यालयों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि बच्चे मिट्टी के घड़े की तरह होते है। उन्हें बेहतर बनाने की जिम्मेदारी अध्यापक की होती है। अध्यापकों की बेहतर शिक्षा पाकर बच्चे ऊंचे पदों पर पहुंचकर अपने माता-पिता, गुरुओं और जिले का नाम रोशन करते हैं। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष शिवरतन गुप्ता, उपाध्यक्ष रमेश, विद्यालय के प्रधानाचार्य छत्रसाल स्वर्णकार, संकुल प्रमुख राम कृष्ण वाजपेयी, राजकीय गंगा सिंह इंटर कॉलेज चरखारी के सेवानिवृत्त प्रवक्ता चंद्रशेखर सहित संकुल के समस्त प्रधानाचार्य और समस्त आचार्य बंधु उपस्थित रहे।