फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Children from 40 schools in the district will study space science.

Mahoba News: अंतरिक्ष विज्ञान की पढ़ाई करेंगे जिले के 40 विद्यालयों के बच्चे

Thu, 18 Dec 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 18 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Children from 40 schools in the district will study space science.
महोबा। जिले के 40 परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को अब अंतरिक्ष विज्ञान की पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। इसके लिए इन विद्यालयों में स्पेस लैब बनाई जाएगी। बृहस्पतिवार को डीएम ने इसकी तैयारियों को लेकर समीक्षा की। उन्होंने 15 दिन के अंदर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने कलक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित 40 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व संबंधित ग्राम पंचायत के सचिवों के साथ बैठक की। इसमें बताया कि स्कूली बच्चों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) से जोड़कर इन स्कूलों में स्पेस-साइंस एंड इनोवेशनल लैब (अंतरिक्ष प्रयोगशाला) स्थापित की जानी है। खनिज निधि से इन लैब की स्थापना होगी और बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में पढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे। अव्वल प्रदर्शन करने वाले बच्चों की टीम को इसरो के गुजरात स्थित सेंटर का भ्रमण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें कबरई ब्लॉक के 17, चरखारी के 12, पनवाड़ी के आठ व जैतपुर ब्लॉक के तीन विद्यालय शामिल हैं। इन स्कूलों में एक-एक कक्ष को लैब के रूप में तैयार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------

सप्ताह में तीन दिन स्कूल पहुंचेंगे सफाईकर्मी
महोबा। विद्यालयों की नियमित सफाई न होने और सफाईकर्मियों के न आने का मुद्दा बैठक में उठा। इस पर डीएम गजल भारद्वाज ने डीपीआरओ को निर्देश दिए कि सफाईकर्मियों के लिए रोस्टर बनाया जाए। प्रत्येक सोमवार, बुधवार व बृहस्पतिवार को सफाईकर्मी निश्चित रूप से ग्राम पंचायत के विद्यालयों की सफाई करने पहुंचें और निरीक्षण के समय उनकी उपस्थिति भी चेक की जाए। इसके साथ ही स्कूलों की बाउंड्रीवॉल में सुरक्षा के लिए कांच लगवाने, सभी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन शेड बनवाने, बाउंड्रीवाल, शौचालय आदि दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed