फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Child got new life due to surgery

नि:शुल्क सर्जरी से मासूम को मिली नई जिंदगी

Wed, 20 Nov 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Child got new life due to surgery
महोबा। जैतपुर ब्लॉक के लमौरा गांव के एक ग्रामीण के डेढ़ वर्षीय इकलौते बेटे के दिल में छेद पाया। आरबीएसके टीम के सहयोग से पलवल (हरियाणा) के अस्पताल में उसका निशुल्क सफल ऑपरेशन हो गया और मासूम को नई जिंदगी मिल गई। अब बच्चा स्वस्थ है।
विज्ञापन

आरबीएसके टीम के डॉ. आशुतोष सोनी, डॉ. अभिलाषा चौरसिया व महेंद्र कुमार ने जांच के बाद नीतीश को लखनऊ स्थित किंग जार्ज मेडिकल यूनीवर्सिटी (केजीएमयू) में भेजा। यहां दिल में छेद होने की पुष्टि हुई। टीम ने इसका फॉलोअप किया। इसी साल सितंबर माह में नीतीश का श्री सत्य साईं संजीविनी इंटरनेशनल सेंटर फॉर चाइल्ड हार्ट केयर एंड रिसर्च (पलवल, हरियाणा) में दिल का सफल ऑपरेशन हुआ। अब वह स्वस्थ होकर सपनों की दौड़ लगा पाएगा। पिता आदित्य नारायण बेटे नीतीश को दिल में छेद होने की बात सुनकर स्तब्ध दिखे थे। वह अपनी फोटोकॉपी की दुकान से घर का खर्च चलाते हैं, जबकि प्राइवेट अस्पताल में इस ऑपरेशन पर तीन लाख से ऊपर का खर्चा आ रहा था, लेकिन केंद्र सरकार की आरबीएसके योजना उसके लिए वरदान साबित हुई। आदित्य ने कहा कि वह अपने बेटे के स्वस्थ होने से खुश है। अब वह अपनी जिंदगी सामान्य तौर पर जी पाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
कई परिवार हो चुके हैं लाभान्वित
डीईआईसी मैनेजर डॉ. अंबुज गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत जिलेभर में जन्मजात विकृति वाले सैकड़ों बच्चें जिन्हें दिल में छेद, कटे हुए तालु और होंठ, टेढ़े-मेढ़े पैर जैसी बीमारियों का सफल इलाज किया जा रहा है। बताया कि इस तरह की बीमारी वाले बच्चों के अभिभावक निकटतम आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी स्कूल व मदरसों से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed