फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Chikungunya fourth death from the pier in Nagara

नगाराघाट में चिकनगुनिया से चौथी मौत

Sun, 09 Oct 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Sun, 09 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Chikungunya fourth death from the pier in Nagara
death
ग्राम नगाराघाट में चिकनगुनिया और डेंगू कहर बरपा रहा है। हफ्ते भर में यहां चिकनगुनिया से महिला समेत चार लोगों की जान जा चुकी है। कई लोग इसकी चपेट में हैं। इसके अलावा यहां के छह लोग डेंगू से पीड़ित हैं, जिनका इलाज झांसी के अस्पतालों में चल रहा है। बुखार और अन्य बीमारियों से पीड़ित
विज्ञापन


गांव के दो दर्जन से अधिक लोग सरकारी और प्राइवेट क्लीनिकों में इलाज करा रहे हैं। पनवाड़ी ब्लाक का गांव नगाराघाट पखवारे भर से चिकनगुनिया और डेंगू की चपेट में है। चिकनगुनिया से दो अक्तूबर को यहां की लक्षीराम ढीमर (55), चार को गोरेलाल निषाद (58), और पांच को दमोई रैकवार (50) की मौत
विज्ञापन


हो गई। शनिवार की रात राधारानी (20) पत्नी जागेश्वर चिकनगुनिया की चौथी शिकार बनीं। इन लोगों को तेज बुखार के साथ हाथ और पैरों में तेज दर्द होने की शिकायत थी। सप्ताह भर में गांव के चार लोगों की मौत से गांव में हड़कंप जैसी स्थित है। यहां के अन्य मरीज भी भयभीत हैं। गांव के सत्येंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन


(16), कस्तूरी (42), कृपाराम (35), ऊषा (20), सुन्नीलाल यादव (40), शिवम राजपूत (18) की हालत में सुधार न होने पर परिजन झांसी ले गए। वहां जांच के दौरान इनको डेंगू होने की पुष्टि हुई। सभी का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। इसके अलावा गांव के दो दर्जन से अधिक मरीज यहां

के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को गांव में बीमारी फैलने की सूचना दी, लेकिन अभी तक डॉक्टरों की टीम गांव नहीं पहुंची।


अस्पताल 20 किमी दूर, नहीं हैं साधन
ग्राम नगाराघाट बीहड़ इलाके में बसा है। गांव से पनवाड़ी आने-जाने के लिए कोई साधन भी नहीं है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी की दूरी गांव से 20 किमी है। ऐसे में अधिकांश मरीज पास की प्राइवेट क्लीनिकों का सहारा ले रहे हैं। सीएचसी पनवाड़ी पहुंचने वाले मरीजों को महोबा या झांसी रेफर किया जा रहा है।


नगाराघाट में बीमारी फैलने की सूचना मिली थी। गांव में दवा का छिड़काव कराया गया है। सीएचसी में डेंगू की जांच की व्यवस्था नहीं है। लक्षण मिलने पर मरीजों को झांसी ले जाने की सलाह दी जा रही है। अस्पताल आने वाले मरीजों का उपचार प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। -केपी सिंह,  प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीएचसी पनवाड़ी।


नगाराघाट में चिकनगुनिया की चपेट में आने से ग्रामीणों की मौत और ग्रामीणों के पीड़ित होने की जानकारी मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी से टीम गांव के लिए रवाना कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में उपचार कर रही है।
 -डा. एसके वार्ष्णेय, सीएमओ महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed