फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Chief Secretary, who arrived on Mahoba tour, said - Khet pond scheme is a boon for the farmers of Bundelkhand

महोबा दौरे पर पहुंचे मुख्य सचिव बोले- बुंदेलखंड के किसानों के लिए वरदान है खेत तालाब योजना

Fri, 15 Oct 2021 04:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 15 Oct 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
Chief Secretary, who arrived on Mahoba tour, said - Khet pond scheme is a boon for the farmers of Bundelkhand
किसानों को सौंपे प्रमाण पत्र - फोटो : amar ujala
महोबा दौरे पर पहुंचे मुख्य सचिव आरके तिवारी ने ग्राम पंचायत चिचारा में प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत निर्मित खेत तालाब का निरीक्षण करते हुए लाभार्थी किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कृषि विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा की इस योजना में अधिकाधिक कृषकों को जोड़ा जाए।
विज्ञापन


बुंदेलखंड के किसानों के लिए यह योजना वरदान है।उन्होंने सीडीओ डॉ हरिचरन सिंह को निर्देशित किया कि इस योजना में आवंटित लक्ष्य के मुताबिक किसानों को लाभान्वित किया जाए।उन्होंने किसानों को अवगत कराते हुए कहा कि खेत तालाब खुदवाने से वर्षा जल का संरक्षण खेत में ही जाएगा जिससे उस खेत में बोई गई फसलों की सिंचाई हेतु पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन


ग्राम चिचारा के सम्मानित लाभार्थी किसान श्री कुसुम सिंह द्वारा बताया गया कि इस योजना के तहत खोदे गए खेत तालाब में संरक्षित जल से लगभग 10 से 12 बीघे खेत की सिंचाई आसानी से की जा सकती है।  इस योजना के अंतर्गत मध्यम आकार के खेत तालाब खुदवाने में 114200 रुपए तथा लघु आकार के तालाब खुदवाने में 52500 रुपए का अनुदान दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त दोनों ही तरह के खेत तालाब खुदवाने में कुल लागत का 50 प्रतिशत अनुदान लाभार्थी किसान को सीधे उसके बैंक खाते में दिया जाता है। इस मौके पर उप निदेशक  कृषि डॉ सर्वेश यादव, एसडीएम सदर मो अवेश, सीओ सदर राम प्रवेश राय सहित अन्य अधिकारी गण व सम्मानित किसान बन्धु गंभीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, शिवनाथ,  शिव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed