{"_id":"6543df9106aec07b4502bec6","slug":"chief-ministers-mass-marriage-scheme-will-be-organized-in-auspicious-time-mahoba-news-c-12-1-knp1024-461822-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: शुभ मुहूर्त में होंगे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: शुभ मुहूर्त में होंगे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के आयोजन
Thu, 02 Nov 2023 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Thu, 02 Nov 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुभ मुहूर्त में शादियां होंगी। माह नवंबर में शुभ मुहूर्त में शादी कराए जाने के लिए शासन की ओर से चार तिथियां घोषित की गई हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के आयोजन को लेकर समाज कल्याण विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शासन की प्राथमिकता में शामिल है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बच्चियों की शादियां कराई जाती हैं। सामूहिक विवाह के दौरान समाज कल्याण विभाग की ओर से वधू को उपहार के रूप में कपड़े, चांदी की पायल, बिछिया, डिनर सेट, ट्रॉली बैग, दीवार घड़ी आदि भेंट की जाती है जबकि वधू के खाते में 35 हजार रुपये भेजे जाते हैं। यदि वधू विधवा है और उसकी शादी हो रही है तो उसके खाते में 40 हजार रुपये भेजे जाने का प्रावधान है।
जिले को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष 828 लोगों की शादी कराने का लक्ष्य मिला था। हालांकि वित्तीय वर्ष के शुरूआती दौर में 191 जोड़ों की शादी कराई जा चुकी है। अब शासन ने नवंबर माह में सामूहिक विवाह का आयोजन कराने के निर्देश दिए हैं। शासन की ओर से 23, 27, 28 व 29 नवंबर को सामूहिक विवाह के आयोजन के निर्देश दिए हैं। समाज कल्याण अधिकारी हर्षवर्धन नायक ने बताया कि सामूहिक विवाह योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। वर और वधु पक्ष इस योजना से लाभांवित होने के लिए आवेदन करें।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
सामूहिक विवाह के लिए आवेदन जरूरी
महोबा। सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी कराने के लिए वर व वधु पक्ष को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। लाभार्थियों को किसी भी सीएससी से आवेदन करना होगा। इसके बाद आवेदनों की जांच पड़ताल होगी। तब जाकर वर और वधु के नाम सामूहिक विवाह की सूची में शामिल किया जाएगा। इसके बाद ही सामूहिक विवाह योजना का लाभ पा सकेंगे।