फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   chidren axe dispute, couple injured

बच्चाें के विवाद कुल्हाड़ी चली, दंपति घायल

Thu, 16 Apr 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Thu, 16 Apr 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
chidren axe dispute, couple injured
महोबा। बेलाताल कस्बे के मोहल्ला जुगियाना में बच्चाें के झगडे़ में तीन लोगाें ने दंपत्ति पर लाठी डंडाें और कुल्हाड़ी से हमला कर लहूलुहान कर दिया। खून से लथपथ हालत में घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया ।
विज्ञापन

मोहल्ला जुगियाना निवासी हारून और सलमान के बेटाें के बीच झगड़ा हो गया। जिसकी शिकायत करने हारून सलमान के घर अपनी पत्नी के साथ पहुंचा। जहां पर सलमान, मोती, जब्बार ने लाठी डंडाें और कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। जिससे हारून और उसकी पत्नी उजमा खून से लथपथ होकर गिर गई। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोगों ने बीच बचाव कराया। नाजुक हालत में हारून और उसकी पत्नी को जिला अस्पताल भेजा गया। लेकिन हालत में सुधार न होने पर दोनाें को मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। घटना की तहरीर घायलाें के परिजनाें ने पुलिस चौकी जैतपुर में दी है। पुलिस ने हमलावराें की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। चौकी इंचार्ज का कहना है कि जल्द ही हमलावराें को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed