{"_id":"32897ab3df0083d11723414481d3cc44","slug":"chhatrapal-had-tickets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्रपाल को मिला टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्रपाल को मिला टिकट
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Wed, 03 Feb 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और सांसद चंद्रपाल सिंह यादव ने विकास खंड कबरई से छत्रपाल यादव को सपा से ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी घोषित किया है।
ब्लाक कबरई से सपा के पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू के छोटे भाई संजय साहू और सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव छत्रपाल यादव बीडीसी का चुनाव जीतने के बाद ब्लाक प्रमुख पद के दावेदार थे। काफी प्रयास के बाद भी कोई नेता समझौते के लिए तैयार नहीं था। इसके बाद पार्टी हाईकमान ने किसी को भी टिकट देने से इंकार कर दिया था। पार्टी में बढ़ रहे मतभेद को देखते हुए सांसद चंद्रपाल सिंह ने पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल को मना लिया। सांसद ने पत्रकारो को बताया कि 2017 के विधान सभा की कामयाबी के लिए दोनों ब्लाक प्रमुख के दावेदारों की सहमति बनवा कर आपसी भेदभाव खत्म कराया है। इसके बाद छत्रपाल को सपा का प्रत्याशी घोषित किया गया है। इस पर पूर्व मंत्री ने सहमति जताई है। सांसद ने कहा कि इसी तरह मिलकर मिशन 2017 फतह करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी, कुंभकरण यादव, प्रान सिंह यादव, प्रभात पाठक सहित तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।