फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Chhatarpur route will remain closed for seven hours from Mahoba

सात घंटे बंद रहेगा महोबा से छतरपुर मार्ग

Sun, 23 Oct 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Sun, 23 Oct 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Chhatarpur route will remain closed for seven hours from Mahoba
PM NARENDRA MODI
प्रधानमंत्री की परिवर्तन रैली के लिए छतरपुर रोड के समीप स्थल चयन किए जाने से सोमवार को छतरपुर मार्ग सात घंटेे तक बंद रहेगा। पुलिस प्रशासन ने रैली में जुटने वाली भीड़ को असुविधा न हो इस गरज से छतरपुर रोड को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक के लिए बैरियर लगाकर बंद कर दिया
विज्ञापन


है। जिससे 24 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक मार्ग को बंद कर दिया है। छतरपुर जाने वालों का मार्ग डायवर्ड करके वाया कुलपहाड़ किया गया है। जिससे छतरपुर जाने के लिए लोगों को 25 किमी का लंबा सफर तय करना पड़ेगा।जिला मुख्यालय से चार किमी दूर छतरपुर रोड पर
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की सभा स्थल का चयन किया गया है। जिसके मद्देनजर इस रोड पर दोनों तरफ से बैरियर लगाकर मार्ग को चौबीस अक्टूबर को सात घंटे के लिए बंद कर दिया है और छतरपुर नौगांव जाने वाले लोगों का मार्ग वाया कुलपहाड़ से डायवर्ड कर दिया है। मार्ग डायवर्ड हो जाने से नौगांव और छतरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


तक तो लोग वाहनों  से पहुंच सकेंगे भले ही उन्हें 25 किमी का लंबा सफर तय करना पड़े, लेकिन महोबा से श्रीनगर, कैमाहा, ननौरा, गढ़ी मलहरा जाने वाले लोगों को सात घंटे का महोबा में बैठकर इंतजार करना पड़ेगा। कारण इस मार्ग पर वाहनों के आने जाने की कोई व्यवस्था नहीं है।श्रीनगर क्षेत्र के अलावा

छतरपुर मार्ग पर पड़ने वाले आधा सैकड़ा  स्कूलों में जाने वाले टीचरों को भी कई किमी का लंबा सफर तय करके पहुंचना पड़ेगा। मार्ग पर आवाजाही बंद होने से तमाम गांव के लोग महोबा भी नहीं आ सकेंगे। हालांकि रैली में आने वाले लोगाें के वाहनों को छूट रहेगी लेकिन वाहनों को भी रैली स्थल से काफी दूर खड़ा करना पड़ेगा।

दो हजार वाहन जुटाएंगे रैली में भीड़
प्रधानमंत्री की रैली में करीब दो हजार से ज्यादा छोटे और बड़े वाहनों की व्यवस्था की गई है। रैली में ढाई से तीन लाख की भीड़ जुटाने के लिए बुंदेलखंड के झांसी, ललितपुर, उरई,  हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, महोबा जनपदों से भीड़ लाने के लिए भाजपा सांसदों, विधायकों और पार्टी के संभावित प्रत्याशियों को


जिम्मेदारी सौंपी गई है। राठ, झांसी, ललितपुर से आने वाले वाहन शिशु शिक्षा निकेतन परिसर के मैदान में, छतरपुर व नौगांव से आने वाले वाहन रेलवे पुल से आधा किमी पहले, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, उरई से आने वाले वाहनों को पोस्टमार्टम हाउस के मैदान में खड़ा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed